BREAKING NEWS
KHABAR : जिला प्रशासन की पहल रंग लाई, अनाथ बालिका.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,.. <<     स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग से उजड़ रहे खेत,.. <<     BIG REPORT : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न,.. <<     खरगोन में 25 साल पुराने फुटकर दुकानदारों पर.. <<     KHABAR : 21वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, नीट.. <<     KHABAR : स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग से किसानों की.. <<     कालापीपल के खोकराकलाँ में सरस्वती शिशु.. <<     KHABAR : दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में गुना.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्रि में जयकारों से गूंजा मां.. <<     खरगोन में छात्रों का हल्लाबोल, शिक्षा.. <<     उज्जैन में महंगाई की मार, शक्कर के दामों में.. <<     BIG NEWS : जावद के गोरखनाथ आश्रम मामले ने पकड़ा तूल,.. <<     KHABAR : ग्वालियर गुड़ा-गुड़ी रिटेनिंग वॉल हादसा,.. <<     KHABAR : धानुका फैक्ट्री में 200 कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : जबलपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव रद्द,.. <<     KHABAR : कुंभलगढ़ की ऐतिहासिक धरा पर लॉयंस क्लब.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2022, 10:53 am
REPORT : चालू रबी मौसम में सिंचाई योजनाओं से लगभग 27 हजार किसानों की 34 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित होगी, जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। चालू रबी मौसम में जिले के लगभग 27 हजार किसानों की 34 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचाई योजनाओं के तालाबों से सिंचित की जाएगी। इनमें धोलावाड, सरोज सरोवर बांध तथा 112 लघु सिंचाई योजनाओं के तालाबों की सिंचाई सुविधा सम्मिलित है। उक्त जानकारी बुधवार को कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की अध्यक्षता में संपन्न जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में दी गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जमुना भिड़े, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री पीके खरत, निगमायुक्त हिमांशु भट्ट, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी पीके गोगादे, उप संचालक कृषि विजय चौरसिया आदि उपस्थित थे।

धोलावाड़ बांध से रतलाम शहर के लिए पेयजल हेतु पानी आरक्षित किया गया है। वर्ष 2022-23 में रबी सिंचाई के लिए सरोज सरोवर धोलावाड़ बांध से 5600 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा देने का लक्ष्य रखा गया है। धोलावाड़ के आसपास के गांवों के 4897 किसान परिवार रबी सिंचाई का लाभ ले सकेंगे। बताया गया कि रतलाम जिले में वर्ष 2022-23 के रबी मौसम में 112 तालाबों से 28 हजार 465 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा मिलेगी।कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि नगर निगम धोलावाड़ बांध के डेड स्टोरेज के पानी का उपयोग करने के लिए भविष्य में इंटकवेल के स्थल को निर्धारित करे। कृषि विभाग पानी की उपलब्धता अनुसार कमांड क्षेत्र के किसानों को कम पानी की फसलें लेने के लिए प्रेरित करें। किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराए।बताया गया कि दो नई सिंचाई योजनाओं का निर्माण इस वर्ष होने से 635 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई क्षमता निर्मित हुई है।

किसानों की मांग के अनुसार तालाबों से नहर में पानी सिंचाई के लिए छोड़ा जाएगा।बताया गया कि सरोज सरोवर धोलावाड़ बांध से रतलाम शहर हेतु पेयजल प्राप्त करने के संबंध में जल संसाधन विभाग को नगर निगम से 72 लाख 92 हजार रुपए बकाया राशि प्राप्त की जाना है। कलेक्टर सूर्यवंशी ने निगमायुक्त को निर्देशित किया कि इस वर्ष आधी राशि चुका दी जाए। इसी प्रकार शिकारबाड़ी तालाब, गोवर्धन सागर तालाब से पेयजल राशि 1 लाख 62 हजार रुपए नगर परिषद सैलाना से प्राप्त की जाना है। सैलाना को भी आधी राशि चुकाने के निर्देश दिए गए। शेष राशि कुछ समय पश्चात चुकाई जाएगी। कलेक्टर सूर्यवंशी ने पेयजल सुरक्षा के लिए नगरीय निकायों को अपनी सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने के लिए निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE