BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2022, 6:34 pm
NEWS : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोईखेड़ा में हुआ प्रथम जिला स्तरीय वुशु, सेंपक टकरा एवं लगौरी क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रथम जिला स्तरीय वुशु, सेंपक टकरा एवं लगौरी क्रीडा प्रतियोगिता का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोईखेड़ा में शुभारम्भ किया। 350 से अधिक खिलाडियों ने भाग लिया। प्रथम बार उच्च माध्यमिक विद्यालयी जिला स्तरीय छात्र/छात्रा 17 व 19 वर्ष वुशु, सेंपक टकरा एवं लगौरी क्रीडा प्रतियोगिता का नगर परिषद के सभापति संदीप शर्मा ने भोई खेड़ा विद्यालय में शुभारम्भ किया। प्रधानाचार्य चंदा झारोलिया ने बताया कि छात्र-छात्राओं में बौद्धिक विकास के साथ शारीरिक विकास हेतु राज सरकार ने प्रथम बार इस तरह के खेलों का आयोजन रखा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभापति नगर परिषद संदीप शर्मा ने विद्यालय में विकास कार्य हेतु चार दिवारी निर्माण हेतु सहमति व्यक्त की। 
इस दौरान अभिलाषा ओझा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सहायक निदेशक समसा  राजराजेश्वर चौहान, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंभू लाल सोमाणी विशिष्ट अतिथि, भोईखेडा पार्षद बाल किशन भोई, कीर खेड़ा पार्षद कन्हैया लाल माली, एसएमसी अध्यक्ष नारायण भोई, अरुणा डाड, नीतू सिंह, हर्षा शर्मा, कपिल देव यादव, लीलावती, निर्मला पालीवाल, नारायण भोई, मुख्य निर्णायक संतोष भट्ट, शारीरिक शिक्षकगण एवं ग्रामवासी आदि उपस्थित थे। 
विद्यालय के शारीरिक शिक्षक माधव सिंह राव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 15 से अधिक विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें लगभग 350 खिलाडी थे। दिव्या माहेश्वरी ने आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE