BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2022, 3:56 pm
KHABAR : ब्रह्माकुमारी ईश्‍वरीय विश्‍व विद्यालय के सद्भावना सभागार में आयोजित होगा सम्मान समारोह, स्नेह मिलन एवं ब्रह्माभोज कार्यक्रम, मंत्री सखलेचा, विधायक, गणमान्य नागरिक व समस्त पार्षद लेंगे भाग, पढ़े मुश्ताक अली शाह की खबर 

Share On:-

नीमच अन्तर्राष्ट्रीय शांतिदूत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्‍वरीय विश्‍व विद्यालय के ज्ञान मार्ग स्थित विशाल सद्‌भावना सभागार में कल शाम ठीक 6.30 बजे से नीमच नगर पालिका का समस्त नव निर्वाचित पार्षदों, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष आदि का स्‍नेह मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया है, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा होंगे। इस कार्यक्रम में विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक व प्रमुख आमंत्रित पत्रकार भी भाग लेंगे। 

इस कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘मेडिटेशन फॉर हैल्दी एण्ड हैप्‍पी लाईफ’ पर विशेष मेडिटेशन अभ्यास भी करवाया जायेगा तथा कार्यक्षमता में वृद्धि के लिए संकल्प शक्ति का सकारात्मक प्रयोग कैसे करें बताया जाकर सप्‍ताह के प्रत्येक दिन के लिए एक शक्तिशाली सकारात्मक विचारों के साथ वरदान कार्ड भी सभी को प्रदान किये जाऐंगे। कार्यक्रम के अन्त में पवित्र ब्रह्माभोजन का आयोजन भी रखा गया है।आज सम्मान समारोह, स्नेह मिलन एवं ब्रह्माभोज कार्यक्रम में मंत्री सखलेचा, विधायक, गणमान्य एवं समस्त नगर पार्षद भाग लेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE