BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : मंदसौर में जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार-समाधान अबकी बार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में किरायेदारों एवं बाहरी.. <<     KHABAR : संगठन महासचिव संजय कामले ने पूर्व विधायक.. <<     NEWS : सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली.. <<     KHABAR : अप्रेजल प्रणाली के विरोध में संविदा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पिपलिया रूंडी और 35 साल.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक.. <<     NEWS : सोशल मीडिया भाजपा की विचारधारा और योजनाओं.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक.. <<     कसरावद में समर कैंप 'आरोह 2026' का हुआ समापन,127.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मोदी सरकार ने एमपी को दी एनएच की सौगात,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2022, 4:36 pm
KHABAR : इन्दिरा नगर मांगलिक भवन में चलाया स्वच्छता अभियान, शहर में कई जगह बिखरा पड़ा है गंदा कचरा, कई लोग लगा रहे आग, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर 

Share On:-

नीमच। हमारा शहर स्वच्छ हो सुंदर हो इसमें सबका साथ हो। इसी उद्देश्य को लेकर स्वच्छता विकास अभियान संस्था एवं संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था विगत 8 वर्षों से निरन्तर अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदुषण मुक्त बनाने में जुटी हुई है। संस्था सदस्यों द्वारा अभियान के तहत शहर के 40 वार्डाे में पहुंचकर शहरवासियों एवं क्षेत्र वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। संस्था सदस्यों द्वारा शनिवार दिनांक 12 नवंबर को प्रातः 9 बजे से इन्दिरा नगर स्थित मांगलिक भवन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर गंदा कचरा, प्लास्टिक, पोलेथिन थेलिया एकत्रित की गई एवं परिसर से गाजर घास कटिंली झाड़ियों की साफ सफाई की गई। 

संस्था संयोजक डॉ हरनारायण गुप्ता ने बताया कि शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में प्रथम पायदान पर लाने हेतु क्षैत्र के पार्षद गण, जनप्रतिनिधियों, को भी सड़क पर उतरना होगा, शहरवासियों को भी शहर हित में सहयोग करने की आवश्यकता है, नगर में स्वच्छता के प्रति नियमित मानिटरी करना होगी,आज भी शहर में कई जगह गंदे कचरे के ढेर लगे पड़े हैं, तो कहीं कचरे को जलाया जा रहा है जो वातावरण को दूषित कर रहा है,कई क्षैत्रो में नियमित साफ सफाई नहीं हो रही है, नगरपालिका के जवाबदार अधिकारीयों को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है, मांगलिक भवन परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान में संस्था सरक्षक नवीन अग्रवाल, बाबूलाल गोंड, स़ंकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के अध्यक्ष किशोर बागड़ी, सचिव डॉ राकेश वर्मा, रमेश मोरे, राजकुमार सिन्हा, केप्टन आर सी बोरीवाल, दुलीचंद कनेरिया, बालचन्द वर्मा, रंजन स्वामी,हरी धाकड़, आदि ने 2 घंटे श्रमदान कर गंदा कचरा एकत्रित करने में सहभागिता निभाई उक्त जानकारी संस्था के दुलीचंद कनेरिया ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE