BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2022, 11:24 am
NEWS : भोईखेड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 20 विद्यार्थियों का राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए दी नगद राशि, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रथम जिला स्तरीय (छात्र, छात्रा) (17 वर्ष 19 वर्ष) खेलकूद (वूशु, सेपक टकरा, लगोरी) प्रतियोगिता का समापन सीए सुशील शर्मा पूर्व चेयरमैन नगर परिषद द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोईखेड़ा में किया गया।
प्रधानाचार्य चंदा झाड़ोलिया ने बताया कि स्थानीय विद्यालय की 20 छात्राओं का लगोरी एवं सेपक टकरा में राज्य स्तर पर चयन हुआ। भामाशाह सीए डॉक्टर अर्जुन मूंदड़ा 11000, सीए सुशील शर्मा 11000, पीके जाखेटिया 3000, गणपत अमेरिया 3000, माधव सिंह राव 3000, सीए राजेंद्र कुमार न्याति 3000, रतन भोई 2100, मीना चोरड़ीया 3000, चंदा झाड़ोलिया 3000, बाल किशन भोई पार्षद 3000, एसएमसी अध्यक्ष नारायण भाई 3000, रेशमा कहार पार्षद 2100 ने राज्य स्तर के खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु लिए सहयोग राशि प्रदान की गई।
शारीरिक शिक्षक माधव सिंह राव ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आकोला ने लगोरी प्रतियोगिता में 17 वर्ष छात्र / छात्रा 19 वर्ष छात्र में प्रथम स्थान ,19 वर्ष छात्रा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लगोरी प्रतियोगिता के 17 वर्ष छात्र एवं छात्रा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोई खेड़ा एवं 19 वर्ष छात्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कांटी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष छात्रा लगोरी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भादसोड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सेपक टकरा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जावदा सेकंड 17 वर्ष छात्र में प्रथम स्थान 17 वर्ष छात्रा में द्वितीय स्थान, 19 वर्ष छात्रा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सेपक टकरा में 17 वर्ष छात्र मे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अगोरिया द्वितीय स्थान, 17 वर्ष छात्रा स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल बड़ी सादड़ी प्रथम स्थान, 19 वर्ष छात्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ीसादड़ी प्रथम स्थान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
समापन समारोह में कालू लाल भोई, भगवान लाल भोई, बाबूलाल कहार, अरुणा डाड, नीतू सिंह, हर्षा शर्मा, निर्मला पालीवाल, लीलावती, कपिल यादव, निर्णायक गण एवं भोई खेड़ा ग्राम वासी उपस्थित थे। दिव्या माहेश्वरी ने आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE