BREAKING NEWS
KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2022, 7:38 pm
KHABAR : बच्चों को अपनी पाठशाला के तहत सशक्त कर रही हैं चाईल्ड रिलिफ मिशन फाउंडेशन की टीम, झुग्गी बस्ती में नशा मुक्ति के लिए चलाया जागरूकता अभियान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। चाईल्ड रिलिफ मिशन फाउंडेशन के द्वारा बाल दिवस सप्ताह के अंतर्गत बाल सुरक्षा व अधिकारों एवं नशा मुक्ति अभियान के प्रति व जन जागरूकता हेतु अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी कड़ी में आज 17 नवंबर को झुग्गी बस्ती में अपनी पाठशाला मुहिम से शिक्षा के प्रति जागरूकता आ रही है। सभी बच्चों को अपनी पाठशाला का इंतजार रहता है। अपनी पाठशाला नन्हे-मुन्ने बच्चों को सशक्त करने का कार्य कर रही है। बस्ती के रहवासी मजदूर वर्ग के हैं, शिक्षा के अभाव में किसी न किसी नशे का उपयोग करते हैं। संस्था द्वारा बस्ती में निरंतर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है व जागरूक किया जा रहा है। 

संस्था अध्यक्ष अनूप चौधरी ने नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि नशा एक सामाजिक बुराई है यह परिवारों को ऊजाडता है। नशे के सामाजिक,आर्थिक दुष्परिणामों से अवगत कराया। पोस्टर के माध्यम से संदेश दीया की नशा अपनाओगे तो खुशियों से दूर हो जाओगे, जन जन तक यह संदेश पहुंचाना है नशे को हाथ भी नहीं लगाना है, आदि संदेश दिया। सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों को गर्म-गर्म इमरती व चॉकलेट्स दी गई। 
इस अवसर पर फाउंडेशन अध्यक्ष अनूप चौधरी, उपाध्यक्ष किशोर बागड़ी, योगिता यादव, नवनीत अरोन्देकर, बालमित्र प्रभव बागड़ी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी संस्था के संयुक्त सचिव दीपक अग्रवाल ने दी।  

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE