BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2022, 5:06 pm
KHABAR : मनासा का गुणज्ञ द्विवेदी खेलेगा राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में, अंडर 14 में हुआ सिलेक्शन, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर  

Share On:-

मनासा। नगर का एक छोटा सा बालक गुणज्ञ द्विवेदी राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खेल रहा है। महज 11 वर्ष की उम्र में कक्षा 6 में पढ़ने वाले बालक गुणज्ञ ने पहले मनासा में आयोजित हुई तहसील स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलते हुए तहसील की टीम में अपनी जगह बनाई। इसके बाद नीमच में अपने प्रदर्शन को जारी रखते हुए नीमच जिले की टीम में सिलेक्ट हुए। क्रिकेट की सम्भाग स्तरीय प्रतियोगिता 7 नवम्बर को रतलाम में आयोजित हुई थी। उसमें जिले की ओर से खेलते हुए उज्जैन सम्भाग की टीम के लिए चयनित हुए। 

66 वीं राज्य स्तरीय अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता 18 से 22 नवम्बर 2022 को खंडवा में आयोजित होने जा रही है। जिसमे प्रदेश के सभी सम्भाग की टीम भाग ले रही है। उज्जैन सम्भाग की टीम में मनासा के गुणज्ञ द्विवेदी भी आल राउंडर खिलाड़ी के रूप में अपने खेल शिक्षक अखिलेश गेहलोद के साथ प्रतिभागिता कर रहे है। आजकल क्रिकेट का खेल जहां टेनिस बाल से ज्यादा खेला जा रहा है वही लेदर बाल से वास्तविक क्रिकेट को ऐसे ही खिलाड़ी जीवित रखे हुए है। प्रतियोगिता में पहले लीग मैच होंगे, जिसमे सभी सम्भाग की टीम एक दूसरे से खेलेगी, उसके बाद में नॉक आउट मैच होंगे। इनोसेंट स्कूल एवं परिजनों ने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुई बधाई प्रेषित की। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE