BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2022, 6:01 pm
REPORT : खेलों इंडिया में पहली बार शामिल हुआ केनो सलालम, सहस्त्रधारा में दो दिनी खेलों इंडिया की प्रतियोगिताएं होगी, पढ़े खबर

Share On:-

खरगोन। वर्ष 2017 से प्रारम्भ हुए खेलों इंडिया युवाओं के लिए खेल का महाकुंभ बन गया है। 2022 के खेलों इंडिया का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है, क्योंकि इस आयोजन में जिस खेल को पहली बार शामिल किया गया है। उसका सबसे अच्छा ट्रेक हमारे जिले में प्राकृतिक रूप से स्थापित है। 

जिला खेल अधिकारी पवि दुबे ने बताया कि खेलो इंडिया में पहली बार वॉटर स्पोर्ट्स के इवेंट को शामिल किया है। इसमंे केनो सलालम और कायकिंग दो महत्वपूर्ण खेल विधाएं है जो आजकल लोकप्रिय हुई है। केनो सलालम नदी की तेज धारा और कायकिंग स्थायी जल सतह पर विशेष नाव के द्वारा होता है। जिले के लिए यह एक अच्छा अवसर है जिसमें हम कई राज्यों के खिलाड़ियों की मेजबानी कर रहे हैं।  

6 और 7 फरवरी को महेश्वर में होगा इवेंट    
महेश्वर में नर्मदा नदी पर स्थित सहस्त्रधारा एक ऐसा प्राकृतिक ट्रेक है जो प्रवाहित जल में खेले जाने वाली जल क्रीड़ा केनो सलालम के लिए प्रदेश में सबसे उपयुक्त स्थलों में से एक है। यहां 6वें खेलो इंडिया के तहत केनो सलालम दो दिनों तक आयोजित होगा। जिला खेल अधिकारी पवि दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि सहस्त्रधारा में केनो सलालम के इवेंट 6 और 7 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इस बड़े खेल आयोजन के लिए 15 सदस्यों की समिति सामान्य प्रशासन भोपाल से बनाई गई है। वर्ष 2022 में होने वाले युवा खेल के लिए ओलंपिक 2020, एशियन गेम्स 2018 और कॉमनवेल्थ 2018 में जो खेल शामिल किए गए थे। उन खेल इवेंट को केआईवायजी-2022 में शामिल किया गया है।        

जम्मू-कश्मीर, पंजाब, दिल्ली सहित 8 राज्यों के युवा खिलाड़ी होंगे शामिल    
वर्ष 2021 में हुए खेलो इंडिया में कुल 25 खेलो को लेकर हुए थे। इस बार 2 नए खेल जोड़े गए जिसमें केनो सलालम को भी शामिल किया गया है। खेल अधिकारी दुबे ने बताया कि महेश्वर में जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड, गोवा और मप्र के लगभग 100 से 150 खिलाड़ी सहस्त्रधारा में केनो सलालम में शामिल होंगे।  

हवा में टंगे द्वार को बिना स्पर्श कर निकलने पर मिलते हैं अंक    
किसी नदी में प्रवाहित होने वाली तेज जल धारा अपने आप में रोमांच से भरी होती है। में किसी विशेष बोट को एक ऐसे द्वार से निकालना होता है जो हवा में बनी/ या लटकी होती है। बिना स्पर्श किये बहुत ही अल्प समय मे गुजरने पर नम्बर प्राप्त होते है। इतना ही नहीं तेज धारा के उल्टे भी उस नाव/बोट को निकालना होता है। जो एक कठिन कार्य होता है। प्रवाहित जल धारा में छः या इससे अधिक भी हवा में द्वार बनाये जाते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE