BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2022, 4:11 pm
REPORT : मुख्यमंत्री कप 2022-23 की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन, स्पर्धा के विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा एक लाख का पुरस्कार, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। खेल और युवा कल्याण विभाग के दिशा-निर्देश अनुसार मुख्यमंत्री कप 2022-23 की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 21 नवम्बर से लेकर 30 नवम्बर तक किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कप के अन्तर्गत एथलेटिक्स, कबड्डी, खो खो, कुश्ती, फुटबाल एवं वालीबाल खेल का आयोजन किया जा रहा है। 
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु खिलाड़ी को पंजीयन फार्म पासपोर्ट फोटो, जन्म प्रमाण पत्र एवं मप्र का मूल निवासी प्रमाण पत्र सहित भरना होगा। आवेदन पत्र विभिन्न विकास खण्डों के समन्वयकों को जमा कराना होगा। विभिन्न विकास खण्डों के समन्वयकों के मोबाइल नम्बर इस प्रकार हैं- घट्टिया व तराना (6263677713), बड़नगर (9826205127), महिदपुर (7909509378), खाचरौद (8770455965) एवं उज्जैन (9009108183) को जमा करवाना होगा।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अन्तर्गत दलीय खेलों कबड्डी, वालीबाल, खो खो एवं फुटबाल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक एवं बालिका दलों को क्रमशः एक लाख रुपये, 75 हजार रुपये व 50 हजार रुपये तथा व्यक्तिगत खेलों एथलेटिक्स व कुश्ती में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक एवं बालिका को क्रमशः 10 हजार रुपये, 7 हजार रुपये एवं 5 हजार रुपये का पुरस्कार विभाग द्वारा प्रदान किया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE