BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2022, 6:32 pm
REPORT : अनिल चौरसिया ने कहा- खेलकूद हमें शारीरिक व मानसिक रुप से सबल बनाते हैं, ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद गतिविधियों का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला खेलकूद अधिकारी सावित्री मालवीय के मुख्य आतिथ्य व ज्ञानोदय ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अनिल चौरसिया की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। समारोह में विशिष्ट अतिथि जिला स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक मोदी, जिला फुटबॉल संघ के सचिव प्रमोद शर्मा, जिला कुश्ती एसोसिएशन के सचिव महावीर सिंह, जिला बैडमिंटन संघ की अंतिमा भाटिया, जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सचिव साजिद भाई, यातायात थाना प्रभारी मोहन सिंह भर्रावत थे।
सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन अतिथियों द्वारा किया गया। स्कूल प्राचार्य सरिश जोश ने संस्था परिचय व आयोजन की रुपरेखा प्रस्तुत की। समारोह की मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी सावित्री मालवीय ने बच्चों व उनके अभिभावकोें को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में जिसने खेलकूद में भाग लिया, वह बच्चा जीवन में कभी भी किसी भी क्षेत्र में असफल नहीं हो सकता क्योंकि खेलकूद हमें सहयोग, सहचार्य एवं लड़ने का हौंसला सिखाते हैं। समारोह के अध्यक्ष चेयरमैन अनिल चौरसिया ने कहा कि खेलकूद हमें शारीरिक व मानसिक रूप से सबल बनाते हैं। ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है और वह दिन दूर नहीं जब हमारे बच्चों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होगा क्योंकि ज्ञानोदय स्कूल में तकनीकी रुप से सक्षम स्पोर्ट्स अधिकारियों का चयन किया गया है। यहां का स्विमिंग पूल व कोच राष्ट्रीय स्तर के हैं। बास्केटबॉल में मध्यप्रदेश में लड़कियों ने परचम फहराया है।
आज के आयोजन में ज्ञानोदय स्कूल के बैंड ने शानदार धुनों की प्रस्तुति दी। एनसीसी कैडेट्स व विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ मार्चपास्ट कर सलामी दी। पहले दिन अभिभावकों की 100 मीटर रेस, शॉटपुट, लेमन एंड स्पो रेस, वॉलीबॉल, 100 मीटर हर्डल रेस का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के अभिभावकों ने खुलकर स्पर्धा में भाग लिया। ज्ञानोदय ग्रुप की डायरेक्टर डॉ. माधुरी चौरसिया द्वारा अभिभावकों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन खुशबू अली, ज्योति बायरा, सिमरन कौर और तसलीम हैदर ने किया। आभार प्राध्यापक तरुण ओझा ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE