BREAKING NEWS
BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2022, 6:47 pm
BIG REPORT : जिले के डिफाल्टर किसान और सोसायटी से खाद नहीं मिलने की समस्या, जब अन्नदाताओं की इस परेशानी को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले किसान नेता धाकड़ तो रख दी ये प्रमुख मांग, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। भाजपा किसान नेता एवं जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील धाकड़ बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले। उन्होंने सीएम को डिफाल्टर किसानों का ब्याज माफ करने को लेकर आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि डिफाल्टर किसानों को सोसाइटी से नगद में भी खाद नहीं दिया जाता है। जिसको लेकर किसान काफी परेशान हैं। 
मनासा विधानसभा क्षेत्र के कई किसानों का सरकारी जमीन पर कई वर्षों से कब्जा है। उनको मलिकाना हक मिले। इसको लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की। साथ ही भारतीय किसान संघ रैली में शामिल हुए। सुनील धाकड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया है कि सभी डिफाल्टर किसानों का ब्याज सरकार माफ करेगी। जिन किसानों का सरकारी जमीन पर कब्जा है, उन किसानों को मलिकाना हक दिया जाएगा। किसान पंप योजना का अनुदान अगले बजट में आएगा बीते कई सालों से रेवेन्यू की जमीन पर कब्जा करने वाले किसानों पट्टा बना कर दिया जाएगा। जले हुए ट्रांसफार्मर को 24 घंटे में बदला जाएगा। ओवरलोड ट्रांसफॉर्मर की जगह अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। किसानों के हित में सीएम सड़क योजना फिर से शुरू होगी। नहर की मरम्मत कर हर जगह किसानों को पानी पहुंचाया जाएगा। जमीन खरीदने के बाद सीधे नामांतरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE