BREAKING NEWS
BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2022, 7:23 pm
REPORT : यूरिया खाद की समस्या से जूझ रहा है मनासा विधानसभा क्षेत्र का किसान, कांग्रेस नेता दिनेश राठौर ने साधा शिवराज सरकार पर निशाना, बोले- खाद की किल्लत सरकार की सबसे बड़ी नाकामी, पढ़े खबर 

Share On:-

मनासा। मनासा विधानसभा क्षेत्र में खाद समस्या से जूझ रहे किसान की पीड़ा पर कांग्रेस नेता दिनेश राठौर ने शिवराज सरकार को घेरा है। राठौर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यूरिया खाद को लेकर किसानों को गुमराह कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान दावा करते हैं। प्रदेश में खाद की कमी नहीं है। जबकि घंटों लाइन में लगने के बाद किसान को प्रयाप्त यूरिया खाद नहीं मिल रही है। जबकि कई बार उसे खाली हाथ भी लौटना पड़ा है।
कांग्रेस नेता दिनेश राठौर ने बताया कि मनासा सहित संपूर्ण मनासा विधानसभा क्षेत्र में किसान खाद के लिए परेशान है। खाद वितरण को लेकर सरकार की कोई स्पष्ट नीति नहीं है। नित्य नये आदेश जारी कर किसानों को गुमराह किया जा रहा है।
कांग्रेस नेता दिनेश राठौर ने बताया है कि ऐसे कई उदाहरण है जब मनासा  से करीब 20 सें 30 किलोमीटर दूर चलकर खाद लेने गए किसान को खाली हाथ लौटना पड़ा है राठौर ने यह भी बताया मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने आपका किसान पुत्र कहने वाला मुख्यमंत्री बताता है आखिरकार मनासा विधानसभा का किसान यूरिया खाद के लिये बहुत बहुत ज्यादा परेशान है किसानों को समय पर खाद नहीं मिलने पर फसलें खराब हो रहीं है। राठौर ने कहा कि उनका मानना है कि सरकार खाद व्यवस्था को लेकर पूरी तरह नाकाम रही है। केवल वह अपनी कमजोरी छुपाने के लिए किसानों को गुमराह कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE