BREAKING NEWS
BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2022, 2:58 pm
BIG REPORT : जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर निकाली विशाल रैली, गांधी भवन से हुई शुरूआत, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। जिला कांग्रेस कमेटी नीमच द्वारा आज नीमच जिले के किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए एक विशाल रैली गांधी भवन नीमच से निकाली गई। यह किसान रैली पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल के नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्गाे से निकली। जिसमें जिले से बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। 

रैली में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत कांठेड़, वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमराव सिंह गुर्जर, तरुण बाहेती, अनिल चौरसिया, मुकेश कालरा, अरविंद चौपड़ा, बृजेश मित्तल, जनप्रतिनिधि एवं किसान नेता शामिल हुए। रैली के समापन पर कांग्रेस के नेताओं द्वारा जिला कलेक्टर के नाम विजय टॉकीज चौराहे पर तहसीलदार अजय हिंगे एवं नायब तहसीलदार पिंकी सराठे को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि वर्ष 2019 में कांग्रेस के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अतिवृष्टि से खरीफ फसल तबाह हो जाने पर जो मुआवजा देने की घोषणा की थी उस आपदा का राशि का सत्ता परिवर्तन के कारण शत प्रतिशत भुगतान नहीं हो पाया था, उस शेष राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए। विगत महिनों में अतिवृष्टि के कारण खेतों में सोयाबीन की खड़ी फसल को व्यापक नुकसान हुआ है, शासन बीमा क्लेम राशि स्वीकृत कराकर ठोस कार्रवाई करें। यूरिया खाद सप्लाई की दूषित नीति की वजह से और खाद कृत्रिम संकट खड़ा कर सरकार द्वारा अपने चहेते निजी विक्रेताओं को किसानों को लूटने की छूट दी जा रही है। किसानों को घंटों लाइन में खड़ा रहने के बावजूद खाद नहीं मिल पा रहा है। उसके बावजूद किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है। सहकारी समितियों पर तत्काल खाद उपलब्ध कराया जाए। 

किसानों को सिंचाई हेतु दिन के समय नियमित रूप से न्यूनतम 8 घंटे विद्युत सप्लाई की जाए। शिवराज सरकार द्वारा किसानों की सोयाबीन खरीदी पर किसानों को भावांतर की राशि देने की जो घोषणा की गई थी उसका पालन हो। ज्ञापन का वाचन जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़ ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE