BREAKING NEWS
KHABAR : जिला प्रशासन की पहल रंग लाई, अनाथ बालिका.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,.. <<     स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग से उजड़ रहे खेत,.. <<     BIG REPORT : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न,.. <<     खरगोन में 25 साल पुराने फुटकर दुकानदारों पर.. <<     KHABAR : 21वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, नीट.. <<     KHABAR : स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग से किसानों की.. <<     कालापीपल के खोकराकलाँ में सरस्वती शिशु.. <<     KHABAR : दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में गुना.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्रि में जयकारों से गूंजा मां.. <<     खरगोन में छात्रों का हल्लाबोल, शिक्षा.. <<     उज्जैन में महंगाई की मार, शक्कर के दामों में.. <<     BIG NEWS : जावद के गोरखनाथ आश्रम मामले ने पकड़ा तूल,.. <<     KHABAR : ग्वालियर गुड़ा-गुड़ी रिटेनिंग वॉल हादसा,.. <<     KHABAR : धानुका फैक्ट्री में 200 कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : जबलपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव रद्द,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2022, 1:14 pm
KHABAR : खेलकूद हमें शारीरिक व मानसिक रुप से सबल बनाते हैं- अनिल चौरसिया, ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद गतिविधियों का आयोजन, पढ़े मुकेश पार्टनर की खबर

Share On:-

नीमच। ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला खेलकूद अधिकारी सावित्री मालवीय के मुख्य आतिथ्य व ज्ञानोदय ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अनिल चौरसिया की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। समारोह में विशिष्ट अतिथि जिला स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक मोदी, जिला फुटबॉल संघ के सचिव प्रमोद शर्मा, जिला कुश्ती एसोसिएशन के सचिव महावीर सिंह, जिला बैडमिंटन संघ की अंतिमा भाटिया, जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सचिव साजिद भाई, यातायात थाना प्रभारी मोहन सिंह भर्रावत थे।
    
सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन अतिथियों द्वारा किया गया। स्कूल प्राचार्य सरिश जोश ने संस्था परिचय व आयोजन की रुपरेखा प्रस्तुत की। समारोह की मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी सावित्री मालवीय ने बच्चों व उनके अभिभावकोें को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में जिसने खेलकूद में भाग लिया, वह बच्चा जीवन में कभी भी किसी भी क्षेत्र में असफल नहीं हो सकता क्योंकि खेलकूद हमें सहयोग, सहचार्य एवं लड़ने का हौंसला सिखाते हैं। 

समारोह के अध्यक्ष चेयरमैन अनिल चौरसिया ने कहा कि खेलकूद हमें शारीरिक व मानसिक रूप से सबल बनाते हैं। ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है और वह दिन दूर नहीं जब हमारे बच्चों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होगा क्योंकि ज्ञानोदय स्कूल में तकनीकी रुप से सक्षम स्पोर्ट्स अधिकारियों का चयन किया गया है। यहां का स्विमिंग पूल व कोच राष्ट्रीय स्तर के हैं। बास्केटबॉल में मध्यप्रदेश में लड़कियों ने परचम फहराया है।
    
आज के आयोजन में ज्ञानोदय स्कूल के बैंड ने शानदार धुनों की प्रस्तुति दी।एनसीसी कैडेट्स व विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ मार्चपास्ट कर सलामी दी। पहले दिन अभिभावकों की 100 मीटर रेस, शॉटपुट, लेमन एंड स्पो रेस, वॉलीबॉल, 100 मीटर हर्डल रेस का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के अभिभावकों ने खुलकर स्पर्धा में भाग लिया। 
ज्ञानोदय ग्रुप की डायरेक्टर डॉ माधुरी चौरसिया द्वारा अभिभावकों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन खुशबू अली, ज्योति बायरा, सिमरन कौर और तसलीम हैदर ने किया। आभार प्राध्यापक तरुण ओझा ने माना। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE