BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2022, 4:56 pm
NEWS : राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग एवं पावर लिफ्टिंग में प्रतियोगिता में भाग लेंगे चित्तौड़गढ़ के खिलाड़ी, विधायक आक्या ने शुभकामनाएं देकर किया रवाना, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला पावर लिफ्टिंग एवं वेट लिफ्टिंग संघ के मुख्य संरक्षक, चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या ने बीकानेर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अण्डर 17, अण्डर 19 पुरुष एवं स्त्री राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग एवं पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले चित्तौड़गढ़ जिले के सभी खिलाड़ियों को शुभकामना देकर रवाना किया।
विधायक आक्या ने कहा कि आने वाले समय में चित्तौड़गढ़ जिले के खिलाड़ी ओलम्पिक में भी अपने जिले का नाम रोशन करेंगे।
सचिव रवि बैरागी ने बताया कि हाल ही में आयोजित हो रही विभिन्न प्रतियोगिता में पहली बार स्कूल गेम्स में पावर लिफ्टिंग, वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता को सम्मिलित किया गया है जिसमें भी जिले से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साह दिखाया और अब अण्डर 17 व 19 में 38 खिलाड़ी राज्य स्तर पर प्रदर्शन करेंगे जो कि 27 दिसम्बर से 1 जनवरी तक बीकानेर में आयोजित होंगे।
इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति के पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, प्रशिक्षक ललित सिंह पंवार, वेट लिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष खुशपाल सिंह नरधारी, पावर लिफ्टिंग संघ के सचिव रवि बैरागी, वेट लिफ्टिंग सचिव सत्यनारायण माली, संघ चेयरमेन रवि विरानी, उपाध्यक्ष रामनरेश गाडरी, पंस सदस्य रवि मनोरिया, पार्षद शांतिलाल चौधरी, पार्षद छोटू माली, मनीष शर्मा, प्रतापसिंह, उपाध्यक्ष अनिल वैष्णव, विजयसिंह राठौड़, सदस्य सुमित मराठा, यश मराठा, ललित कुमार तेली, उपाध्यक्ष संदीप पंवार, सदस्य शिवलाल भोई, सहसचिव हिमांशु यादव, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार टेलर, प्रिंस मुनावत, नेशनल मेडलिस्ट माया कुमारी जोशी, सुरभि वैष्णव, सहसचिव महेन्द्र खेरारू आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE