BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2022, 4:36 pm
KHABAR : 17 वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन, जिला तैराकी एवं मूक बधिर संघ के तत्वाधान में हुई स्पर्धा, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर  

Share On:-

नीमच। जिला तैराकी संघ नीमच एवं मूक बधिर संघ नीमच द्वारा 17 वीं राज्य स्तरीय तैराकी स्पर्धा का आयोजन तरण पुष्कर में हुआ। स्विमिंग पुल नीमच में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मध्यप्रदेश बधिर क्रीड़ा समिति इंदौर के बैनर तले आयोजित की गई। तैराकी स्पर्धा में 5 जिलों नीमच, बेतूल, इंदौर, होशंगाबाद एवं ग्वालियर के 16 तैराकों ने हिस्सा लिया। जिसमें 15 पुरुष एवं एक महिला तैराक शामिल है। 

नीमच के लिए गौरव की बात यह रही कि यहां के जितेंद्र कुमार ने स्पर्धा में 200 मीटर की फ्रीस्टाइल में गोल्ड मेडल हासिल किया। तेराकी स्पर्धा पचास, सौ, दो सौ, पंद्रह सौ मीटर के अलग-अलग में वर्गों में आयोजित हुई। जोकि बैक स्ट्रोक, बेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई एवं फ्रीस्टाइल में संपन्न हुई। 

इस स्पर्धा में खिलाडियों के प्रोत्साहन हेतु विधायक दिलीप सिंह परिहार, एडीएम नेहा मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष छाया जायसवाल, समाज सेवी रिंकू राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चोपड़ा एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत व पार्षद गण बतौर अतिथि विशेष रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर मूक बधिर संघ के राज्य अध्यक्ष इंदौर से राजकुमार पंजाबी भी मौजूद रहे। मुक बधिर संघ के सदस्यों ने तैराकी की रोमांचक स्पर्धा का आनंद लिया। अशोक ऐरन द्वारा सांकेतिक भाषा में स्वागत उद्बोधन दिया गया। मंचासीन अतिथियों ने अपने उद्बोधन से खिलाड़ियों को प्रेरित किया। 

एडीएम नेहा मीणा ने कहा कि मूक बधिरों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का नीमच में होना शहर के लिए उत्साह एवं गौरव की बात है। प्रशासन हमेशा इनके सहयोग के लिए तैयार है। बच्चों के लिए नो नॉर्मल पोजीशन कभी नहीं रहती। कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र सिंह ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE