मनासा। सोमवार को मनासा के खाद वितरण केंद्र पर सुबह 6 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक किसान लाइन में लगकर यूरिया खाद के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे, बावजूद यूरिया खाद नहीं मिला तो पावती व आधार कार्ड की फोटोकॉपी लाइन लगाकर बेठ गए। ये नजारा है मनासा के खाद वितरण केंद्र का। जहां ग्रामीण क्षेत्रो से आये किसान सिर्फ 4 कट्टे खाद ले लिए सुबह से शाम तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे, बावजूद खाद नही मिला। ऐसे ओर भी कई किसान है जो दो या तीन दिन से खाद के लिए भटक रहे है। बाजार में ब्लेक में हालात यह है कि एक किसान के आधार कार्ड पर निजी दुकानो से ब्लैक में एक कट्ठा लेने के बावजूद भी किसानों को 7 कट्टे लेने का मैसेज आ रहा है। जिसमें पांच यूरिया कट्टे और दो डीएपी के कट्टे का बिल का मैसेज प्राप्त हो रहा है। जबकि 450 से 500 रुपये लिए जा रहे है। सारी जानकारी अधिकारियों के संज्ञान होने के बावजूद भी कोई सख्ती से कार्यवाही नहीं होती है। वहीं रोजाना खाद की किल्लत के चलते किसान परेशान है।