BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2022, 3:49 pm
REPORT : शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 नीमच पर मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता का आयोजन, 350 से ज्यादा बालक-बालिकाओं ने लिया भाग, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। आज शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 नीमच पर मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता पूरे मध्यप्रदेश में विकासखंड स्तर पर आयोजित हो रही है। जिसमें 18 वर्ष से कम आयु के नीमच विकासखंड के करीब 350 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। 
प्रतियोगिता में फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती एवं एथलेटिक्स के खेल आयोजित किए गए हैं। विकासखंड स्तर पर जो खिलाड़ी चयनित होंगे वे जिला, संभाग और राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होंगे। राज्य स्तर पर विजेता टीम को 1 लाख, द्वित्तीय को 75 हजार एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 50000 की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं व्यक्तिगत स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ी को 10 हजार, द्वितीय को 8 हजार एवं तृतीय को 5 हजार की राशि प्रदान की जाएगी।
यह प्रतियोगिता खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पीटीआई दिनेश धाकड़, भारत सिंह कुमावत एवं भारत परिहार के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता नीमच में आयोजित की जा रही है। जिसमें ब्लॉक समन्वयक के रूप में दीपक कुमावत को नियुक्त किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE