BREAKING NEWS
KHABAR : युवक की मौत पर बवाल, थाने के सामने शव रखकर.. <<     BIG NEWS : पहले 2 हजार दो, फिर होगा काम... किसान ने.. <<     KHABAR : यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के आसपास का.. <<     KHABAR : श्रावण में भारतीय डाक की सौगात, अब.. <<     मल्हारगढ़ के किसानों पर चौतरफा मार, घोड़ारोज,.. <<     KHABAR : इंदौर में नीट प्रदर्शन का समर्थन किया,.. <<     KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : यूरिया संकट से परेशान किसानों का अनोखा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा पुलिस का बड़ा धमाका,.. <<     मंदसौर में 10 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त, दो.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर जिले में जहरीले मेहमान.. <<     REPORT : मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की.. <<     KHABAR : ​बिगड़ैल और अनाथ बाघ-तेंदुओं की पाठशाला.. <<     BIG NEWS : मंडी शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     KHABAR : छठवीं बटालियन में पदस्थ दो पुलिसकर्मी की.. <<     KHABAR : सरकारी मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2022, 6:43 pm
NEWS : जन आक्रोश यात्रा की तैयारी बैठक में कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, सिरोही-शिवगंज विधानसभा क्षेत्र यात्रा के सफल संचालन को लेकर रूपरेखा पर की चर्चा, गांव-गांव, जन-जन तक पहुंचने का बनाया लक्ष्य, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर

Share On:-

जावाल। राज्य कांग्रेस सरकार के जंगलराज, भ्रष्टाचार और 4 साल के कुशासन के विरोध में भाजपा की प्रदेशव्यापी जन आक्रोश यात्रा की पूर्व तैयारियों को लेकर सिरोही-शिवगंज विधानसभा क्षेत्र के यात्रा संयोजक दिलीपसिंह मांडानी के सानिध्य में संपन्न बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है और आमजन आशा भरी नजरों से भाजपा की तरफ देख रहा है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को आक्रोश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में आमजन के साथ भाग लेने की अपील की गई।

बुधवार को जावाल के लक्ष्मण टेकरी स्थित मंदिर परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जन आक्रोश यात्रा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी भाजपा नेता दिलीपसिंह मांडानी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की विदाई करने को लेकर जनता कमर कस रही है। उन्होंने यात्रा के सिलसिले में बताया कि इस मौके पर 4 साल के कांग्रेस सरकार के काले राज व उसके कारनामों के मुद्दों को जनता के बीच रखा जाएगा। 

इसी प्रकार जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी ने कहा कि इस शासन में आमजन त्रस्त है और सरकार अपनी मस्ती में मस्त है। इस 4 साल में सरकार ने केवल अपनी कुर्सी बचाने का काम किया है भ्रष्टाचार चरम पर है और जनता बेहाल है। यात्रा के विधानसभा क्षेत्र सहसंयोजक अरुण ओझा ने समस्त व्यवस्था पर प्रकाश डालकर रूपरेखा से अवगत करवाया। इसी तरह प्रधान हंसमुख मेघवाल ने भी आक्रोश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़ने की अपील करके कहा कि प्रदेश में महिला उत्पीड़न, दलित अत्याचार, शोषण, अन्याय बढ़ा है जिसका काला चिट्ठा जनता के सामने रखा जाएगा। इसी तरह यात्रा के जिला प्रचार प्रसार प्रभारी लोकेश खंडेलवाल ने यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने व उसके उद्देश्य को सफल बनाने तथा योजनाबद्ध तरीके से रणनीति बनाने के लिए सभी से सुझाव मांगे और कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर इसका अधिक से अधिक प्रचार करें उसके लिए बैनर, होर्डिंग भी लगावे और उसका पत्रक लोगों तक पहुंचाएं। कांतिलाल पुरोहित ने बताया कि रथयात्रा के साथ एक शिकायत पेटी होगी जिसमें आम जन स्थानीय स्तर की शिकायतें, समस्याएं और समाधान सुझाव लिखकर उस पेटी में डाल सकेंगे।

इसी प्रकार मंडल अध्यक्ष हीदाराम माली, नारायणसिंह देलदर, तुलसीराम पुरोहित, छगनलाल घाची आदि ने भी विचार व्यक्त किए और जन आक्रोश यात्रा के सुचारू संचालन व रूट तय करने को लेकर विचार विमर्श किया। इस मौके पर रैली के सफल संचालन को लेकर रूपरेखा बनाई गई और जिले की ओर से दी गई जिम्मेदारी पर चर्चा की गई। इस मौके पर बताया कि समस्त 200 विधानसभा की शिकायतों व समस्याओं के पत्रों को मुख्यमंत्री गहलोत और कांग्रेस नेता की भारत जोड़ो यात्रा लेकर राहुल गांधी के पहुंचने पर उनके सामने 10 लाख के करीब शिकायतों का ढेर लगाकर आमजन की पीड़ा व्यक्त की जाएगी। बताया कि यात्रा के दौरान केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी भी आमजन को दी जाएगी।

बैठक में कार्य योजना को लेकर बताया कि यात्रा के दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभा चौपाल आदि के माध्यम से कांग्रेस सरकार की विफलताओं के बारे में क्षेत्रीय जनता को अवगत कराया जाएगा। कहा कि विधानसभा क्षेत्र के हर पंचायत मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र के गांव ढाणियों चौपालों तक भाजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में यात्रा का वाहन रथ आमजन तक पहुंचेगा।

बैठक में परमवीर सिंह चारण, हार्दिक देवासी, भंवरलाल माली, निंबाराम देवासी, जितेंद्र गर्ग, नैनसिंह राजपुरोहित, अमराराम प्रजापत, जब्बरसिंह सोलंकी, जितेंद्रसिंह, ईश्वर पुरोहित, भरत भाई, नेनाराम बागरी, सुरेश कलावंत, केसाराम मेघवाल, विक्रम माली, दिनेश प्रजापत, महेंद्रसिंह परमार, ओमसिंह आढा, ईश्वरलाल मेघवाल, महेंद्र प्रजापत, हेमंत नागर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE