BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2022, 7:18 pm
KHABAR : विकासखण्ड एवं जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिताएं 02 एवं 04 दिसम्बर को, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए 21 नवंबर से दिसंबर 2022 के मध्य मुख्यमंत्री कप बालक एवं बालिका खेल प्रतियोगिता का आयोजन विकासखण्ड जिलास्तर संभाग एवं राज्यस्तर पर किया जा रहा है।

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र हार्डिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलास्तरीय समिति द्वारा बैठक में लिए निर्णयानुसार शाजापुर के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान एवं स्टेडियम परिसर में 02 दिसम्बर को विकासखण्डस्तरीय तथा 04 दिसम्बर को जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो, फुटबाल, व्हॉलीबाल, कुश्ती, एथलेटिक्स 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1000 मीटर, लांगजम्प, हाईजम्प, शॉटपुट, 5 किग्रा  जैवलिन 700 ग्राम आयोजित होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शुजालपुर, कालापीपल, मोमन बडोदिया एवं शाजापुर की विजेता टीम शामिल होगी। प्रतियोगिता में 31 दिसम्बर 2022 की स्थिति में खिलाड़ी की आयु 18 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। विकाखण्डस्तरीय प्रतियोगिता में उसी विकासखण्ड की ग्राम पंचायतों की टीमों को ही शामिल किया जायेगा, अन्य विकासखण्ड की ग्राम पंचायतों को नहीं। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को पंजीयन फार्म जिसके साथ पासपोर्ट फोटो, जन्म प्रमाण-पत्र एवं मूल-निवासी प्रमाण-पत्र एवं बैंक पास बुक की फोटो कॉपी संलग्न करना अनिवार्य होगा।

प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए विभाग के ग्रामीण युवा समन्वयक उमेश देथलिया मो नं 9926495704 पर कार्यालय खेल और युवा कल्याण विभाग शाजापुर में सम्पर्क कर सकते हैं। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE