BREAKING NEWS
BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2022, 1:59 pm
BIG NEWS : महिलाओं के अधिकारों का हनन कर रही भाजपा सरकार- शर्मा, गर्ल्स कॉलेज के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाये सवाल, पढ़े मुश्ताक़ अली शाह की खबर  

Share On:-

नीमच। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा ने भाजपा पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के कुशासन में महिलाओं के अधिकारों का हनन हो रहा है। नीमच गर्ल्स कालेज की जन भागीदारी समितियों में महिलाओं की नियुक्ति ना होना महिलाओं के साथ पक्षपात की मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा सरकार मे केवल महिलाओं को क्या सिर्फ कार्यकर्ता बना कर ही रखने में विश्वास करती। 

शर्मा ने कहा कि चुनावी समय में भाजपा के नेताओ के बडे-बडे दावे होते है। एक ओर प्रदेश के मुखिया शिवराज अपने आपको बहनो का भाई और बेटियों के मामा बताते है, वहीं दुसरी ओर उनकी कथनी करनी में अतंर साफ दिख रहा है। महिलाओं के लिये ताजा उदाहरण देखा जाए तो जाजु बालिका महाविद्यालय मे
पुरुष की नियुक्ति होना अनुचित हैं। 2018 में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हर क्षैत्र मे, खाद्य विभाग, पुलिस प्रशासन विभाग इत्यादी क्षैत्रो में महिला को प्रथम प्राथमिकता देकर नियुक्त किया था और भाजपा शासन काल मे महिलाओं के अधिकारों का हनन हो रहा है तो ये सरकार महिला हितैषी कैसे हो सकती है। विनाश काले विपरीत बुद्धि हो गयी है। इतिहास गवाह है एक महिला के अपमान पर जब महाभारत युध्द रचित हो सकता है तो बार बार महिलाओं की अवहेलना होने पर इनकी सत्ता का भी अंत निश्चिंत है।  

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE