BREAKING NEWS
KHABAR : युवक की मौत पर बवाल, थाने के सामने शव रखकर.. <<     BIG NEWS : पहले 2 हजार दो, फिर होगा काम... किसान ने.. <<     KHABAR : यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के आसपास का.. <<     KHABAR : श्रावण में भारतीय डाक की सौगात, अब.. <<     मल्हारगढ़ के किसानों पर चौतरफा मार, घोड़ारोज,.. <<     KHABAR : इंदौर में नीट प्रदर्शन का समर्थन किया,.. <<     KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : यूरिया संकट से परेशान किसानों का अनोखा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा पुलिस का बड़ा धमाका,.. <<     मंदसौर में 10 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त, दो.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर जिले में जहरीले मेहमान.. <<     REPORT : मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की.. <<     KHABAR : ​बिगड़ैल और अनाथ बाघ-तेंदुओं की पाठशाला.. <<     BIG NEWS : मंडी शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     KHABAR : छठवीं बटालियन में पदस्थ दो पुलिसकर्मी की.. <<     KHABAR : सरकारी मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2022, 7:31 pm
NEWS : भारतीय जनता पार्टी ने निकाली जन आक्रोश यात्रा, सांसद सीपी जोशी ने कहा- 4 साल में बदहाल हुआ राजस्थान, प्रदेश का हर वर्ग दुखी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रदेश की 200 विधानसभाओं में पिछले 4 साल में कांग्रेस के कुशासन में बदहाल हुए राजस्थान के हर वर्ग के त्रस्त होने और कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा के अंतर्गत आज बेगूं विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा के रथ को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी, पूर्व विधायक सुरेश धाकड़, यात्रा के जिला प्रभारी युधिष्ठिर कुमावत एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रसिद्ध शक्तिपीठ जोगणिया माता से पार्टी ध्वज दिखाकर रवाना किया। 
एक प्रेस विज्ञप्ति में भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने बताया कि रथयात्रा रवानगी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पिछले 4 साल से इस होटल से उस होटल में घूम रही है। पायलट और गहलोत की लड़ाई में जनता बुरी तरह पिस रही है। प्रदेश की जनता दुखी है। 
उन्होंने कहा कि राजस्थान में भ्रष्टाचार, अत्याचार बलात्कार की परिपूर्ण सरकार है।
आज प्रदेश का युवा, व्यापारी, जनजाति, किसान, मजदूर और छात्र वर्ग सभी दुखी है  और इन सभी के दुखों को लेकर भाजपा प्रदेश की जनता के बीच में इन रथों के माध्यम से पहुंचेगी और जनता की शिकायतों को रथ में मौजूद शिकायत पेटी के माध्यम से प्रदेश की सरकार के सामने रखा जाएगा। 
जिला एवं नगर के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जन आक्रोश यात्रा के जिला प्रभारी युधिष्ठिर कुमावत ने जन आक्रोश यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि जनाक्रोश यात्रा रथ बेगूं विधानसभा क्षेत्र में घूमेगी एवं लोगों से संपर्क किया जाएगा। इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग लेंगे। 
पूर्व विधायक और जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की वर्तमान कांग्रेस सरकार 4 साल पहले जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई, लेकिन उन वादों को आज तक पूरा नहीं किया जिससे प्रदेश के युवा वर्ग किसान वर्ग में काफी आक्रोश है। इस यात्रा के माध्यम से जन-जन को प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कुशासन से अवगत कराना पार्टी का मूल उद्देश्य है। जिला संयोजक सीपी नामधरानी, विधानसभा प्रभारी सत्यनारायण मेनारिया ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की अपील की और सभी कार्यकर्ताओं से इसमें तन-मन-धन से जुड़ने की अपील की। 

रथ रवानगी के कार्यक्रम में पूर्व प्रधान अंजू देवी गुर्जर, मंडल अध्यक्ष लीला शंकर धाकड़, जिला कार्यकारिणी सदस्य गीसा लाल मेवाड़ा, शंभू लाल धाकड़, उप प्रधान गोदु लाल गुर्जर, जिला परिषद सदस्य छोटू लाल मीणा, पारस जैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी जैन, गोपाल सोनी, कमाड मंडल अध्यक्ष शंकर लाल कुमावत, नंदवाई मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह चुंडावत, पंचायत समिति सदस्य सुरेश धाकड़, बाबूलाल रेगर, एससी मोर्चा जिला मंत्री शांतिलाल मेघवाल, महामंत्री प्रभु लाल धाकड़, विष्णु आमेटा, युवा मोर्चा विधानसभा प्रभारी प्रकाश धाकड़, अल्पसंख्यक मोर्चा चेची मंडल अध्यक्ष कमल जैन, रामपुरिया सरपंच दिनेश धाकड़, चेची सरपंच प्रभु लाल धाकड़, गोविंदपुरा सरपंच मदन मेघवाल, पूर्व सरपंच मोतीपुरा बबलू सिंह,  युवा मोर्चा अध्यक्ष नीलेश चतुर्वेदी, गोपाल, कल्याणपुरा मंडल महामंत्री रामेश्वर लाल भील, पूर्व प्रधान कैलाश धाकड़, दौलतपुरा सरपंच शिव लाल  शर्मा, सांमरिया सरपंच शिव लाल  गुर्जर, नाना लाल धाकड़,  भीमराज , बालू , खीरचंद  मीणा, पप्पू  मीणा, विजय कुमार मीणा, मुकेश कुमार आमेटा, प्रकाश मड़ावदा, मदन गोपाल धाकड़, दिनेश धाकड़, लाभचंद धाकड़ पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE