BREAKING NEWS
BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2022, 5:38 pm
NEWS : भाजपा विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ की जनाक्रोश यात्रा के रथ भदेसर भेरुजी से सोमवार को होगें रवाना, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । राजस्थान की कांग्रेस सरकार के विरोध में भाजपा विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ द्वारा निकलने वाले जन आक्रोश यात्रा रथो को मुख्य अतिथि विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिलाध्यक्ष गौतम दक, यात्रा के जिला प्रभारी युधिष्ठिर कुमावत, विधानसभा प्रभारी राकेश पाठक 5 दिसंबर सोमवार को प्रातः 10 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगें ।

यात्रा के विधानसभा संयोजक पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ के अनुसार यात्रा के रूट मार्ग तय हो चुके हैं और तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। पूरे विधानसभा क्षेत्रों में उत्साहित कार्यकर्ता इन यात्राओं का जोरदार स्वागत करेगें। इस मौके पर पार्टी के जिला एवं विधानसभा क्षेत्र के सभी छह मंडलों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

यात्रा के विधानसभा मीडिया संयोजक मनोज पारीक ने बताया कि जन आक्रोश रथ यात्रा की तैयारी को लेकर मंडल अध्यक्ष सागर सोनी, भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी, रोहिताश जाट, दिनेश शर्मा, रतन डांगी, पवन आचार्य ने अलग-अलग बैठकों का आयोजन कर जनाक्रोश रथ यात्रा को सफल बनाने की योजना तैयार की। जन आक्रोश रथ यात्रा के शुभारंभ एवं इस दौरान होने वाली सभा को लेकर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

इस दौरान यात्रा के विधानसभा संयोजक प्रवीण सिंह राठौड़, सह संयोजक अनिल ईनाणी, जिला महामंत्री तेजपाल रेगर, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सुरेश जैन, अशोक रायका, चुन्नींलाल माली आदि ने बैठक, पार्किंग एवं मंच व्यवस्था को अंतिम रूप दिया। इस दौरान रघुवीर सिंह, अजयपाल सिंह, नारायण सिंह, दिनेश, सुरेश गाडरी, अर्जुन, सुरेश, बग़दीराम, पुखराज आदि उपस्थित रहे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE