BREAKING NEWS
KHABAR : पुलिस ने की आगामी त्यौहारों पर शांति और.. <<     लगातार बारिश से क्वारी नदी उफान पर, आधा दर्जन.. <<     KHABAR : शासन के निर्देशानुसार अधिकारी-कर्मचारी.. <<     शिवपुरी जिले के सुलारकला में वन विभाग की जमीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नवांकुर सखियों ने मिट्टी से बनाई गणेश.. <<     KHABAR : नवंबर में क्षत्रिय क्रांति महासम्मेलन.. <<     KHABAR : साइकिल से 39 हजार किमी यात्रा कर छिंदवाड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की नीमच.. <<     KHABAR : हरतालिका तीज, सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश के समरदीप ने शॉटपुट में जीता.. <<     KHABAR : संविधान और सामाजिक न्याय पर.. <<     मुरैना में चंबल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ग्राम केरी में हुई फायरिंग की घटना, 10 हजार.. <<     KHABAR : उद्यानिकी विभाग की योजना का लाभ लेकर.. <<     गुना में प्रखंड मार की मऊ के खंड नानीपुरा में.. <<     KHABAR : वन विभाग की जमीन पर प्रधानमंत्री आवास का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2022, 4:59 pm
NEWS : किसान संघ के पदाधिकारी के साथ जानलेवा हमले को लेकर किसान संघ ने दिया ज्ञापन, दोषियों पर सख्त कार्यवाई की मांग, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर   

Share On:-

झालावाड़। भारतीय किसान संघ जिला झालावाड़ के जिला उपाध्यक्ष केवल चंद्र कुलमी के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलेक्टर राधेश्याम डेलू और अति जिला पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा को ज्ञापन दिया गया।

भारतीय किसान संघ के द्वारा आगामी 19 दिसंबर को किसान गर्जना रैली देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होगी। इसको लेकर झालावाड़ जिले में प्रत्येक ग्राम में किसानों को गर्जना रैली के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय किसान संघ तहसील गंगधार के तहसील मंत्री विक्रम सिंह के साथ रात्रि 9 बजे वन विभाग के कर्मचारियों व कर्मचारियों के दलालों के द्वारा लोहे के सरिया से जानलेवा हमला कर दिया। उक्त घटना की भारतीय किसान संघ कठोर कार्रवाई एवं दोषियों को सजा मिले इसको लेकर ज्ञापन दिया गया। 

ज्ञापन के कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री जगदीश कलमंडा ने कहा कि समय रहते यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की वह सजा नहीं मिली तो आगामी दिनों में भारतीय किसान संघ एक ठोस रणनीति बनाकर आंदोलन करेगा। 

संभाग अध्यक्ष विक्रम सिंह सिरोहिया ने कहा कि आजादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी किसानों को एकत्रित एवं संगठित नहीं होने दिया और जब समय आया तो भ्रष्ट कर्मचारियों एवं दलालों के द्वारा इस प्रकार की घटना संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ की जा रही है जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समय रहते ऐसे अपराधी प्रवृत्ति के कर्मचारी व दलालों के खिलाफ प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। 

संभाग उपाध्यक्ष सीताराम नागर ने कहा कि इस घटना को लेकर आज झालावाड़ जिले के प्रत्येक तहसील केंद्रों पर भारतीय किसान संघ के द्वारा ज्ञापन दिया गया यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो इस आंदोलन को बढ़ाकर संभाग स्तर पर किया जाएगा। 

संभाग मंत्री कृष्ण पाटीदार ने प्रशासन से अपील की है कि समय रहते उक्त घटना को संज्ञान में लेकर तत्काल कार्रवाई की जाए नहीं तो फिर भारतीय किसान संघ को उग्र आंदोलन के लिए गुजारना पड़ेगा। 

ज्ञापन के कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष केवल चंद कुलमी, जिला मंत्री मुकेश मैहर, जिला कोषाध्यक्ष मनोहर सिंह राठौड़, जिला युवा प्रमुख मुरलीधर पाटीदार, जिला प्रचार प्रमुख महेश मैहर, झालावाड़ नगर अध्यक्ष हंसराज कहार, पाटन तहसील मंत्री घनश्याम दांगी, पिपलिया चौराहा अध्यक्ष कन्हैयालाल नागर, पाटन तहसील प्रचार प्रमुख दिनेश डांगी, झालावाड़ नगर मंत्री श्रवण कुमार सहित किसान मौजूद रहे।   
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE