BREAKING NEWS
KHABAR : सीईओ जितेन्द्र सेंगर ने की ग्रामीण विकास.. <<     KHABAR : लखपति दीदी योजना ने बदली जिंदगी, सुनीता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों पर रहेगी किस्मत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2022, 12:21 pm
KHABAR : नीमच जिले में लाखों रूपये की लागत से बने सुलभ शौचालय बहा रहे अपनी दुर्दशा पर आंसू, कांग्रेस नेत्री मधु बंसल ने साधा भाजपा की सरकार पर निशाना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। केंद्र और राज्य सरकार खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए पानी की तरह पैसा खर्च कर रही है ऐसा दावा भाजपा शासित सरकारें करती आई है मगर नीमच जिले में हालात कुछ और ही बयां करते हैं। नीमच जिले में लाखों रुपए की लागत से बने शौचालय अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं इतना ही नहीं निर्माण होने के बाद से ही इन सार्वजनिक शौचालयो के रखरखाव के लिए भी हर माह मोटी रकम कागजों में बताई जा रही है लेकिन शौचालयो की स्थिति को देखते हुए लगता नहीं कि यह पैसा शौचालयो पर खर्च होता होगा?   यह बात कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेत्री मधु बंसल ने कहीं। 

उन्होंने बताया कि प्रचार प्रसार में अव्वल भाजपा सरकार ने खुले में शौच से मुक्ति के लिए निर्मल भारत अभियान योजना की शुरुआत बड़े जोर शोर से की थी लेकिन स्थानीय बीजेपी नेताओं और अधिकारियों के भ्रष्टाचार और लापरवाही ने सुलभ शौचालयों को दुर्दशा का शिकार बना दिया है। इतना ही नहीं शहर में आमजन की सुविधा के लिए बनाए गए सुलभ शौचालय बदहाल स्थिति में है । शहर के इक्का-दुक्का सुलभ शौचालय को छोड़ दें तो अधिकांश में कहीं नल गायब है तो कहीं टॉयलेट शीट । नियमित सफाई नहीं होने के कारण मूत्रालय गंदगी से अटे पड़े हैं। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली ऑफिस 40 के बाहर बने सुलभ शौचालय के नाले से गंदा पानी रोड पर बह रहा है। वही पूरे बाजार में महिलाओं को शौच के लिए आज भी भटकना पड़ रहा है। शौचालय से आती बदबू और उसमे पड़ी गंदगी के कारण महिलाएं इसमें जाने से कतराती है। शहर में भाजपा की नगर पालिका अध्यक्ष तथा नगरपालिका की सीएमओ स्वयं एक महिला है इसके बावजूद महिलाओं को शौच के लिए परेशान होना पड़ रहा है। 


शहर के तिलक मार्ग से लेकर बारादरी तक महिलाओं के लिए शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है जबकि इस बाजार में सर्वाधिक महिलाओं की आवाजाही बनी रहती है। वहीं अगर टैगोर मार्ग की बात की जाए तो लायंस पार्क के समीप स्थित शौचालय मुख्य बाजार से दूर है और भारत माता चौराहे (फोर जीरो) पर स्थित शौचालय इतना सड़ांध मार रहा है कि उसके पास से गुजरने वाले आम लोग ही नाक दबाकर निकलते हैं । ऐसे में अब सवाल उठता है कि लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर इन शौचालयों का निर्माण जिस मकसद से किया गया था वह बेकार साबित हो रहे हैं। बाहर से सुंदर दिखने वाले यह शौचालय महज बीजेपी के राजनीतिक चमक-दमक और प्रचार का माध्यम बनकर रह गए हैं। इन शौचालय पर भाजपा के पोस्टर लगे रहते हैं। 

बस स्टैंड पर नया शौचालय तो बना दिया गया था मगर उद्घाटन की होड़ में शुरू नहीं हो पाया था जिसकी शिकायत बंसल ने नगरपालिका से की थी जिसके बाद इसे शीघ्र बिना उद्घाटन के ही प्रारंभ कर दिया गया। बंसल ने कहा कि सुलभ शौचालयो के उद्घाटन पर भी बीजेपी की नेता राजनीतिक रोटियां सेकने से नहीं चूक रहे हैं। सुलभ शौचालयो की दुर्दशा के ऐसे हालात कमोबेश पूरे शहर में बने हुए हैं। बंसल ने कहा कि ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार होने के बावजूद नीमच शहर का विकास कहीं नजर नहीं आता है। बंसल ने कहा कि कागजों में विकास दिखाने की बजाय धरातल पर विकास किया जाए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE