BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2022, 6:15 pm
BIG NEWS : मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुखबिर की सूचना पर 5 हजार का ईनामी वारंटी गिरफ्तार, मादक पदार्थ अफीम की तस्करी के अपराध में था फरार, पढ़े खबर

Share On:-

मनासा। पुलिस अधीक्षक महोदय सुरज कुमार वर्मा के द्वारा अपराधों में फरार आरोपीयों को गिरफ्तारी करने हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया था । जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच, एसएस कनेश व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ अफिम की तस्करी के अपराध में फरार 5 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासील की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20 अगस्त 2022 को थाना मनासा के अपराध क्रं 404/2022 धारा 8/18, 29, 25 एनडीपीएस एक्ट में अवैध मादक पदार्थ अफिम 1 किलो 350 ग्राम जप्त की गयी थी जिसमें आरोपी पिरू उर्फ पिरूलाल पिता शोला उर्फ शिवलाल उर्फ छोगा बंजारा उम्र 55 साल निवासी पोखरदा का घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नीमच द्वारा 5000 रूपयें की ईनामी उदघोंषणा भी की गयी थी।

दिनांक 29 दिसम्बर 2022 को थाना मनासा के सउनि भोपालसिंह ने मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी पिरू उर्फ पिरूलाल पिता शोला उर्फ शिवलाल उर्फ छोगा बंजारा उम्र 55 साल निवासी पोखरदा ग्राम पिपलोन के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय मनासा मे पेश किया जावेगा।

इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम सउनि भोपालसिंह, आर अनिल धाकड, आर धर्मेन्द्र, सेनिक घनश्याम का विशेष योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE