BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2023, 11:55 am
BIG NEWS : परिचित महेन्द्र सोलंकी और 14 साल की नाबालिक, पहले नहाते वक्त युवक ने बनाया युवती का अश्लील वीडिओ और किया ब्लैकमेल, फिर दोस्त के साथ मिलकर आरोपी ने दिया इस काली करतूत को अंजाम, जब पीड़िता ने बताई परिजनों को दर्द की वो कहानी तो सहम उठा परिवार, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर। इंदौर में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली एक 14 साल की स्टूडेंट से अप्राकृतिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अप्राकृतिक संबंध बनाता रहा। पुलिस ने स्टूडेंट के दोस्त और दोस्त के साथी के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट और जबरन धर्म परिवर्तन कराने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

बेटमा इलाके में रहने वाली स्टूडेंट की शिकायत पर उसके दोस्त महेन्द्र सोलंकी और समीर खान के खिलाफ छेड़छाड़, रेप, पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है। महेन्द्र स्टूडेंट का पहले से दोस्त है, जिसने लड़की का नहाते हुए वीडियो बना लिया था। इसी वीडियो से उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।

छात्रा ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि महेन्द्र सोलंकी उसके घर के पास ही रहता है। जिसे वह अच्छे से जानती पहचानती है। महेन्द्र का छात्रा के यहां आना-जाना भी था। चार माह पहले छात्रा के घर पर कोई नहीं था। महेन्द्र ने इस दौरान बाथरूम में नहाते समय कुछ वीडियो बनाए और फोटो भी ले लिए थे। छात्रा को इसकी जानकारी नहीं थी। 8 नवंबर 2022 को महेन्द्र ने छात्रा को बुलाया और मोबाइल में वीडियो और फोटो बताए। छात्रा इस बात से डर गई। महेन्द्र ने इस दौरान छात्रा से कहा कि जैसा वह कहता है वैसा करना पड़ेगा। वह डर के चलते अपने मामा के यहां चली गई। इसके बाद लगातार महेन्द्र मोबाइल पर कॉल कर बात करने के लिए दबाव बनाता रहा, लेकिन उसने कहा कि वह अभी फोटो वायरल नहीं करेगा।

30 दिसंबर के दिन सुबह महेन्द्र ने कॉल कर फोटो वायरल करने की धमकी दी। उसने कहा कि एक बार वह मिलने बेटमा आ जाए, फिर वो सारे फोटो और वीडियो उसके सामने ही डिलीट कर देगा। छात्रा ने बताया कि वह अपने मामा को बिना बताए घर से निकल गई। करीब 6 बजे बस से देपालपुर रोड पर पहुंची। यहां महेन्द्र के साथ बाइक पर समीर उसके पास पहुंचा और छात्रा को बाइक पर बैठाया। इसके बाद दोनों उसे समीर के गोदाम पर ले गए। यहां महेन्द्र ने चाकू निकाला और कपड़े उतारने को कहा। डंडे से पीटा।

समीर ने छात्रा को पकड़कर कहा कि तुझे मुस्लिम धर्म में लाकर मुस्लिम बनाएंगे। मैं तुझसे निकाह कर लूंगा, जिससे तेरी जिंदगी सुधर जाएगी। मना करने पर आरोपियों ने फिर से मारपीट की। समीर और महेंद्र ने अननैचुरल सेक्स किया। रात में लोडिंग वाहन में घर के बाहर छोड़ गए। दो दिनों तक परिवार के लोग अचानक घर से गायब होने को लेकर पूछताछ करते रहे। बाद में पीड़ित छात्रा ने पूरी वारदात बताई, तब परिवार ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

पीड़ित छात्रा के बयान के बाद पुलिस को मामले में 15 से गंभीर धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों से बाइक और लोडिंग वाहन भी जब्त कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों से चाकू के साथ ही जिस मोबाइल से छात्रा का नहाते हुए वीडियो बनाया था, वह भी जब्त कर लिया है। वहीं छात्रा के 164 में बयान भी करवाए गए हैं। सीआरपीसी धारा 164 के बयान महानगर मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज होते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE