BREAKING NEWS
KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2023, 7:21 pm
BIG REPORT : पंजाब नेशनल बैंक की उपभोक्ता के साथ हुई ऑनलाइन ठगी, जब बैंक से आया फोन तो उड़ गए होश, अब थाने पहुंची शिकायत, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलिया मंडी। पंजाब नेशनल बैंक की एक उपभोक्ता के साथ ऑनलाइन ठगी हुई है। उपभोक्ता ने थाने पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
प्रार्थी सपना पिता राधेश्याम पाटीदार उम्र 26 वर्ष निवासी सुपडा तहसील मल्हारगढ जिला मन्दसौर ने बताया कि दिनांक 10.12.2022 को पीएनबी सर्विस पर मैंने फोन करा था, क्योंकि मेरा खाता युनाईटेड बैंक शाखा गोल चौराहा मन्दसौर में था जो पंजाब नेशनल बैंक में मर्ज हो गया था तो फिर दिनांक 11.12.2022 को किसी अन्जान व्यक्ति 6026407047 से फोन आया व सामने वाले ने मुझसे कहा कि आपने हमारे कस्टमर केयर से बात करी थी तो मैं आपकी सहायता करुंगा व फिर सामने वाले ने मुझसे कहा कि आपके मोबाईल में ईस बैंक के एप नहीं चलेंगे तो आप एक्सीस बैंक खाता खुलवा लिजिये तो आपको अनाथ योजना में 11700 रुपये मिलेंगे। मैंने दिनांक 12.12.2022 को एक्सीस बैंक शाखा गुडभेली में नया खाता खुलवाया तो फिर सामने वाले ने मुझसे मेरे मोबाईल मंे एएनवाय डेस्क एप डाउन लोड करवा लिया तो मैंने डिटेल सामने वाले को दे दी तो सामने वाले ने दिनांक 16.12.2022 से दिनांक 09.01.2023 तक मेरे खाते में पैसे डाले व निकाले, जिसकी रकम 986236 रुपये ( अक्षरी नौ लाख छियासी हजार दो से छत्तीस रुपये) डाले व निकाले, जिसके मेरे पास कोई मैसेज भी नहीं आए। जिसमें मेरे 5000 रुपये भी थे तथा फिर आज दिनांक 10.01.2023 को एक्सीस बैंक शाखा गुडमेली से मेरे पास फोन आया के आपने इतने पैसे का टाजीक्शन क्यूं किया तो फिर मैंने बैंक से सम्पर्क करा तो मुझे पता चला व फिर में थाने पर आवेदन देने के लिये आई। अधिकारियों के समक्ष आवेदन पत्र प्रस्तुत कर निवेदन किया है कि उचित कार्यवाही करने की कृपा करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE