BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मोबाइल हैक कर बैंक खाते से.. <<     सुनार की दुकान का शटर उचकाया, पुलिस ने गुजरात.. <<     KHABAR : दिवाली और छठ पर यातायात का भारी दबाव,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2023, 6:53 pm
KHABAR : अखिल भारतीय सौंधीयां राजपूत समाज का भव्य जिला स्तरीय खेल-कुद महोत्सव संपन्न, बड़ी संख्या में दर्शकों ने उठाया प्रतियोगिताओं का लुफ्त, पढ़े मोहन नागदा की खबर  

Share On:-

नीमच। समाज के युवक-यूवतीयो में आर्मी, पुलीस भर्ती की प्रारंभिक तैयारियो को लेकर और खेल के प्रति रूचि जाग्रत करने के उद्देश्य से समाज संगठन प्रत्येक वर्ष खेल महोत्सव आयोजित करता है। 

इसी क्रम मे इस वर्ष का 9 दिवसीय आयोजन स्वर्गीय खुमान सिंह शिवाजी क्रिकेट मैदान गांव गुलाबखेड़ी में आज सम्पन्न हुआ। जिसमें समाज निवासरत 24 टीमों ने हिस्सा लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुकाबला गांव रायसींगपूरा एवं गांव बेलारी के मध्य खेला गया जिसमें रायसींगपूरा टीम विजय रही। ईस मुकाबले की ऑनलाइन स्कोरिंग को 60000 (साठ हज़ार) लोगों ने देखा। वहीं दोड़ में सफल प्रतिभागी को प्रदेश स्तरीय खेलो में भाग लेने गरोठ जाना होगा। 

इस अवसर पर समाज संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान (शिवाजी) ने अपने समापन उद्बोधन मे कहा कि युवा शक्ति से ही समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है। युवाओं को खेल के साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी प्राथमिकता के साथ करना चाहिए। प्रदेश सह सचिव वीरेंद्र सिंह तंवर, जिला वरिष्ठ संगठन अध्यक्ष मनोहर सिंह सिसोदिया छायन, युवा संगठन जिला अध्यक्ष कमल सिंह पंवार (पटवारी), जिला संगठन मंदसौर के अध्यक्ष करण सिंह चौहान, जिला संगठन महासचिव प्यारसिंह सिसोदिया, जिला संगठन मंत्री यशवंत सिंह चौहान, भौंनसिंह चौहान, जिला संगठन प्रवक्ता पदम सिंह तंवर, मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह देवीपूरा, छायन ब्लाक अध्यक्ष हरिसिंह बोराणा, मनासा ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह खेल प्रतियोगिता प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान, प्रभारी रघुवीर सिंह तंवर, अर्जुन सिंह बोराणा एवं सेकडो कि संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। 
विजेता टीम को 15000 रुपए, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को क्रमशः 7500 रूपए व 5000 रुपए की राशि समाज के दानदाताओं द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE