BREAKING NEWS
KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2023, 10:35 am
BIG NEWS : मंदसौर ऑल इंडिया महिला हॉकी प्रतियोगिता का सांसद सुधीर गुप्ता ने स्वर्गीय अमर सिंह शेखावत के चित्र पर माल्यार्पण कर किया शुभारंभ, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। स्वर्गीय अमर सिंह शेखावत की स्मृति में ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा स्वर्गीय अमर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 

सांसद ने कहा कि मंदसौर की पावन धरती पर पधारी सभी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सभी महिला खिलाडियों का हार्दिक स्वागत करता हुं और आप अच्छा खेले जीते आगे बड़े उक्त उद्गार सांसद सुधीर गुप्ता ने ऑल इंडिया महिला हॉकी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। वहीं मंचासिन जिला पंचायत अध्यक्षा डॉ दुर्गा विजय पाटीदार, जिला पंचायत उपाध्यक्षा मनुप्रिया यादव, जिला कलेक्टर गोतम सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, हॉकी मंदसौर के संरक्षक विनोद गर्ग, अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसौदिया, जिला खेल एवं युवक कल्याण विभाग अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, हकीम मंदसौर के सचिव एवं कोच अविनाश उपाध्याय, मंचासिन रहे। 

वहीं प्रथम मैच अजमेर अकादमी विरुद्ध एलएनआईपी ग्वालियर का हुआ। जिसमे अजमेर अकादमी विजेता रही। दूसरा मैच सोनीपत हरियाणा विरुद्ध मंदसौर हॉकी का हुआ जिसमे चार चार के स्कोर से बराबर रहा। प्रतियोगिता का तीसरा मैच ग्वालियर अकादमी विरुद्ध मुंबई महाराष्ट्र का हुआ, जिसमे मुंबई विजेता रही। प्रतियोगिता का चौथा मैच मध्य प्रदेश इलेवन विरुद्ध भोपाल एनसीओई का हुआ 

प्रतियोगिता का प्रतिवेदन जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा ने दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ हिमांशु यजुर्वेदी ने किया। प्रतियोगिता में नगर के सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों का प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया। 

वहीं प्रतियोगिता में विशेष योगदान खेल अधिकारी राजू कुमार, दलौदा कॉलेज क्रीड़ा अधिकारी रजाक मेवा फरोश, कोच रवि कोपरग्वंकार, वैभव चोरसिया, विवेक रूनवाल, ओम प्रकाश गुर्जर का रहा। 
कार्यकर्म में पधारे सभी अतिथियों का आभार मंदसौर हॉकी सचिव अविनाश उपाध्याय ने माना। उक्त जानकारी हॉकी मंदसौर पीआरओ जितेंद्र कनौजिया ने दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE