BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मोबाइल हैक कर बैंक खाते से.. <<     सुनार की दुकान का शटर उचकाया, पुलिस ने गुजरात.. <<     KHABAR : दिवाली और छठ पर यातायात का भारी दबाव,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2023, 10:56 am
NEWS : स्थानीय होटल पद्मिनी में राजस्थान कराटे एसोसिएशन एवं आईएमएएफआई के प्रमुख के आतिथ्य में दो दिवसीय मेवाड़ कराटे लीग प्रतियोगिता सम्पन्न, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। दो दिवसीय मेवाड़ लीग ओपन नेशनल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 7 व 8 जनवरी को स्थानीय होटल पद्मिनी में राजस्थान कराटे एसोसिएशन एवं आईएमएएफआई के प्रमुख शिहान अनिल कल्याण के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

इस प्रतियोगिता में राजस्थान, बिहार, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखण्ड के 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। गुजरात के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं राजस्थान दूसरे व उत्तरप्रदेश तीसरे स्थान पर रहा। विजेता खिलाड़ियों का अतिथियों ने पदक पहना कर सम्मानित किया। अतिथियों ने राजस्थान को सर्वाधिक मेडल प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रोलेक्स मार्बल्स के फाउण्डर राकेश चोपड़ा ने बच्चों को उत्साह राशि प्रदान की और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य निर्णायक की भूमिका में गुजरात के रेन्शी हृुदय भट्ट, शिहान गिरि ढोगा, शिहन रश्मिन पटेल, सेन्सई परितोष भावसार राजस्थान रहे। प्रतियोगिता का आयोजन चित्तौड़गढ़ जिले की द डिफेन्स एकेडमी एण्ड क्रासफिट ने किया। चित्तौड़गढ़ जिले के 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा उत्कर्ष प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण, 18 रजत व 25 कांस्य हांसिल किये। 

तुषिका माहेश्वरी ने 2 स्वर्ण, विनायक जोशी, निधि तिवारी, गर्विता नामधरानी, अक्षिता शर्मा, दिव्यांश पुंगलिया ने एक-एक स्वर्ण मेडल प्राप्त किया वहीं हार्दिक जसूरिया, यक्ष जोशी, प्रियांशी वर्मा, नोमिका नाहर, तनिश जैन, चेतना उपाध्याय ने रजत पदक प्राप्त किया। अंजु, दृष्टि सेन, शुभम पाटीदार, आरती वैष्णव, कृतिका शर्मा, अर्धवराज सिंह झाला, याना आमेटा, मानवेन्द्र प्रताप सिंह राव, अमरप्रीत कोर, आर्यन डाड, मानवी नाहर, नव्या गुरनानी, शौर्य मूंदड़ा, खुशी गुरनानी, अनिया पारिक ने कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सौम्या डाड, ऐश्वर्य पालीवाल, मोहित चौबीसा, देवशं श्रीवास्तव, धु्रव विश्वकर्मा ने सहयोग किया। यह जानकारी कोच गरिमा वर्धानी ने दी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE