BREAKING NEWS
KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2023, 10:03 am
KHABAR : ग्राम धारडी में 11 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, 32 टीमों ने लिया भाग, शहनातलाई की टीम रही विजेता, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। सिंगोली तहसील के ग्राम धारडी में आयोजित 11 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को समापन किया गया जिसमें शहनातलाई की टीम विजेता रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धारडी चैम्पियन क्लब द्वारा 5 जनवरी से आयोजित 11 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में झांतला, शहनातलाई, थडोद, धनगांव, सलावटीया, कास्या, बीगोद, भगवानपुरा, बिलखण्डा, रामपुरिया आदि टीमों के अतिरिक्त मध्यप्रदेश-राजस्थान की कुल 32 टीमों ने भाग लिया।

रविवार को फाइनल मैच शहनातलाई और झांतला के बीच खेला गया जिसमें शहनातलाई की टीम विजेता रही। मैन ऑफ द मैच नीलेश धाकड़ शहनातलाई को दिया गया।

टूर्नामेंट के समापन पर धारडी पहुंचे पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार के आतिथ्य में विजेता टीम शहनातलाई को 25 हजार रुपये व ट्रॉफी और उपविजेता टीम झांतला को 15 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। 

धारडी चैम्पियन क्लब अध्यक्ष मुकेश रेगर ने बताया कि 5 जनवरी से क्लब द्वारा टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा था जिसमें प्रतिदिन 3 मैच खेले जा रहे थे। मैच को देखने के लिए धारडी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर क्रिकेट प्रेमी खेल का आनन्द ले रहे थे जिसका समापन रविवार को हो गया। टूर्नामेंट के आयोजन में टीम सदस्यों असलम मंसूरी, बबलू मंसूरी, विमल रेगर, आदिल मंसूरी, पंकज जायसवाल, कमल रेगर, आशिक मोहम्मद एवं सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE