नीमच। राष्ट्रीय वैष्णव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक वैष्णव, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय वैष्णव सेना के राष्ट्रीय महासचिव महावीर प्रसाद अनुभवानंदी कुम्हारिया की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश बैरागी (कांडरवासा) ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए नीमच जिले से मदन बैरागी निवासी ग्राम महागढ़ जिला नीमच को राष्ट्रीय वैष्णव सेना मध्यप्रदेश का प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया है। वही उम्मीद, आशा के साथ संगठन के प्रति जिम्मेदारी से दायित्व का पूर्ण निर्वहन करे, व समाज के अंदर संगठन की ओर से अमूल्य सहयोग प्रदान करे, यह नियुक्ति समाज सेवा के प्रति इनकी जागरूकता एवं समाज के लिए सक्रिय भूमिका को देखते हुए की गई। वही मदन बैरागी पहले जिला कार्यकारीणी पद पर दायित्व था, जिनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें प्रदेश में स्थान दिया गया। इनकी नियुक्ति से जिले में समाज मे हर्ष है।