प्रतापगढ़। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने देश में घट रही जेहादिक तत्वों घृणा और आतंक के वातावरण के विरोध में राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि आज देश एक विकट परिस्थिति से जूझ रहा है जिसकी ओर हम आपका ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। देश में जिहादी तत्व घृणा और आतंक का वातावरण निर्माण कर रहे हैं। कभी ष्सर तन से जुदा गैंगष् सक्रिय होता है तो कभी लव जिहाद या जिहाद के अन्य प्रकारों से हिंदू समाज को आतंकित करने का षड्यंत्र किया जा रहा है।
समाज विशेष व उनके कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हमले कर उनकी हत्या करने की कई घटनाएं सामने आई हैं। 8 जनवरी, 2023 को असम के करीमगंज जिले के लोविरपुरा में बजरंग दल के एक 16 वर्षीय कार्यकर्ता शंभू कैरी की एक जिहादी द्वारा चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। पिछले 2 वर्षों में ही बजरंग दल के 9 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है और 32 कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं। जो घटना अभी दिल्ली में हुई है वह भी चिंता पैदा करती है जिसमें दो हत्यारों ने एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी और उसके 32 टुकड़े करने के बाद कहा कि उसके निशाने पर कई नेता भी हैं।
आतंक फैलाने के लिए किए गए इन हमलों में दो नई रणनीतियां सामने आ रही हैं। हमलों के लिए नाबालिगों को आगे किया जा रहा है जो शिक्षा के कारण पहले से ही क्रूरता और घृणा से कूट-कूट कर भरे होते हैं। कई घटनाओं में उन्होंने हत्या करने वाले गेंग को भी सुपारी दी है, जैसा कि दिल्ली के हत्याकांड से स्पष्ट हुआ है।
इस मामले में निवेदन है कि आप केंद्र सरकार को आग्रह करें कि घृणा फैलाने व झूठे विक्टिम कार्ड खेलकर समाज विशेष को भड़काने वाले लोगों व नेताओं पर नियंत्रण करने के लिए एक कठोर कानून बनाएं। इन हमलों में सम्मिलित अवयस्कों को वयस्क के समान माना जाए जिससे अवयस्कों को मिलने वाला संरक्षण इन क्रूर हमलावरों और हत्यारों को न मिल सके। 3. हिंसा के लिए प्रेरित करने वाले तत्व विभिन्न नामों से सामने आते रहते हैं। सिम्मी, पीएफआई, सिटीजन फोरम आदि के आदि केवल नाम है। प्रेरक तत्व जिहादी विचारधारा है जिस पर रोक लगाने के लिए एक आवश्यक कठोर कानून बनाना चाहिए। इसके लिए आप कृपया केंद्र सरकार को उपयुक्त निर्देश दें। हम विश्वास करते हैं कि आपके कुशल नेतृत्व में वर्तमान सजग व सशक्त केन्द्र सरकार समाज विशेष को हिंसा और घृणा के इस वातावरण से अवश्य मुक्त कराएगी।
ज्ञापन देने वालो में विहिप जिला मंत्री यशपाल सिंह सिसोदिया बजंरग दल प्रकाश पहलवान नगर से विरेन्द्र सिंह,विशाल लील, विजय सिंह अनेक कार्यकता उपस्थित रहे।