BREAKING NEWS
KHABAR : पोलाय खुर्द से सुंदरगढ़ महाकाल मंदिर तक 20.. <<     पिपोरा गांव में दर्दनाक घटना: जहरीला पदार्थ.. <<     KHABAR : बामनिया पहुंची संत रविदास महाराज की कलश.. <<     देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के कड़े.. <<     कसरावद में जय महाकाल कावड़ यात्रा का भव्य.. <<     “दतिया में रविवार को बनेगा पार्थिव शिवलिंग,.. <<     नेवरी में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के.. <<     KHABAR : बीजेपी को लगा झटका, 25 कार्यकर्ता कांग्रेस.. <<     KHABAR : लोधी समाज में युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी,.. <<     KHABAR : पानी-पानी हुआ जिला अस्पताल, मरीजों ने खुद.. <<     सोनकच्छ में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का.. <<     देवास पुलिस का बड़ा धमाका,ढाबे पर खाना खा रहा.. <<     REPORT : समय पर उपचार से बची गाय और गर्भस्थ बछड़े की.. <<     KHABAR : इंदिरा सागर डूब प्रभावित किसानों ने किया.. <<     NEWS : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर स्क्रीनिंग.. <<     BIG NEWS : फर्जी ‘आर्मी जवान’ की खुली पोल, सेना की.. <<     KHABAR : 12 घंटे में ट्रक चोरी का खुलासा, राजस्थान के.. <<     KHABAR : पालक संघ ने केंद्रीय विद्यालय में रोपे 101.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2023, 7:50 pm
KHABAR : ग्राम हतुनिया में भारत माता व सरस्वती पूजन के साथ हुआ प्राकृतिक खेती पर आधारित समूह दक्षता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकडेश्वर। ग्राम हतुनिया में गोशाला परिसर में जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था लालकुंवर भगवती शिक्षण समिति द्वारा सेक्टर बैठक रखी गई। इसमें प्राकृतिक खेती समूह दक्षता प्रशिक्षण भी कृषि विभाग, आत्मा परियोजना के माध्यम से दिया गया। भारत माता व सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। डॉ यतिन मेहता परियोजना संचालक आत्मा कृषि, वीरेंद्र सिंह ठाकुर जिला समन्वयक जन अभियान परिषद, महेंद्र पाल सिंह भाटी, विकासखंड समन्वयक, रघुवीर सिंह लोधा विकासखण्ड तकनीकी प्रबन्धक विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. मेहता ने प्रशिक्षण में बताया कि जिस परिसर में हम बैठे हैं यहां गौशाला संचालित हो रही हैं। इसकी आय बढ़ाने के लिए आप मेड़ पर गिलोय, बांस लगा सकते हैं। साथ ही परिसर में वर्मी कंपोस्ट बनाकर जैविक खाद से गौशाला संचालन हेतु राशि की व्यवस्था की जा सकती हैं। गोबर से वर्मी कंपोस्ट गोबर के दीपक, गमले भी आप तैयार करें और जो आपके पास संसाधन है उनका उपयोग कर मूल्य संवर्धन करें। 

प्रशिक्षण में उपस्थित प्रतिभागियों को बताया कि आप अपनी खेती को प्राकृतिक खेती के रूप में करते हुए खेती को लाभ का धंधा बना सकते हैं। आपका खर्चा भी कम होगा। खेती के साथ आप पशु पालन भी करें। जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रस्फुटन समितियां जैविक खेती की ओर कार्य करें, ग्राम में प्रस्फुटन समिति के साथ नियमित बैठक करें श्रमदान करें। बैठक में ब्लॉक समन्वयक द्वारा प्रत्येक प्रस्फुटन समिति वर्मी कम्पोस्ट बनाकर स्वयं लाभ अर्जित कर सकती है। बैठक में आये समिति सदस्यों ने भी कृषि से सबंधित अपनी समस्याओं के समाधान भी विभागीय अधिकारियों से प्राप्त किये। प्रशिक्षण कार्यशाला में सेक्टर की प्रस्फुटन समितियों के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व आभार नवांकुर संस्था प्रमुख भगवती प्रसाद सोनी द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE