BREAKING NEWS
KHABAR : पोलाय खुर्द से सुंदरगढ़ महाकाल मंदिर तक 20.. <<     पिपोरा गांव में दर्दनाक घटना: जहरीला पदार्थ.. <<     KHABAR : बामनिया पहुंची संत रविदास महाराज की कलश.. <<     देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के कड़े.. <<     कसरावद में जय महाकाल कावड़ यात्रा का भव्य.. <<     “दतिया में रविवार को बनेगा पार्थिव शिवलिंग,.. <<     नेवरी में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के.. <<     KHABAR : बीजेपी को लगा झटका, 25 कार्यकर्ता कांग्रेस.. <<     KHABAR : लोधी समाज में युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी,.. <<     KHABAR : पानी-पानी हुआ जिला अस्पताल, मरीजों ने खुद.. <<     सोनकच्छ में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का.. <<     देवास पुलिस का बड़ा धमाका,ढाबे पर खाना खा रहा.. <<     REPORT : समय पर उपचार से बची गाय और गर्भस्थ बछड़े की.. <<     KHABAR : इंदिरा सागर डूब प्रभावित किसानों ने किया.. <<     NEWS : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर स्क्रीनिंग.. <<     BIG NEWS : फर्जी ‘आर्मी जवान’ की खुली पोल, सेना की.. <<     KHABAR : 12 घंटे में ट्रक चोरी का खुलासा, राजस्थान के.. <<     KHABAR : पालक संघ ने केंद्रीय विद्यालय में रोपे 101.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2023, 3:17 pm
REPORT : वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की मनाई पुण्यतिथि, विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा- शौर्य, साहस, स्वाभिमान के प्रतीक थे महाराणा प्रताप, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। महाराणा प्रताप परम प्रतापी, प्रचंड शक्तिशाली और सिसोदिया वंश के सूर्य व भारत भूमि के गौरव थे। महाराणा प्रताप की वीरता, युद्ध कौशल की चर्चा चारों ओर फैली हुई थी। संपूर्ण मुगल सल्तनत एवं मुगल सम्राट भी महाराणा प्रताप के वीरता के प्रशंसक थे। महाराणा प्रताप का चरित्र चित्रण,वीरता अद्वितीय है, जो इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। आज हमें भी इन जैसे राष्ट्रभक्त बनने और युवाओं को इनके जैसा बनाने की आवश्यकता है। यह बात नीमच विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीपसिंह परिहार ने कही।
गुरुवार को सुबह 11.30 बजे ग्वालटोली स्थित महाराणा प्रताप सर्कल पर वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि मनाई कई। महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्य चढाकर उन्हें याद कर नमन किया गया। इस दौरान महान योद्धा को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। 
विधायक परिहार ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा को नमन करते हुए कहा महाराणा प्रताप को दुनिया भर में वीर योद्धा और शौर्य के प्रतीक के तौर पर आज भी याद किया जाता है और सदियों तक याद किया जाता रहेगा।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमंत हरित, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत, योगेश जैन, अर्जुन सिंह सिसोदिया, सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र पाटीदार, पार्षद योगेश कवीश्वर, लोकेश चांगल, कमल शर्मा, रामचंद्र धनगर पार्षद, आलोक शर्मा, सतीश हांस सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE