नीमच। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के तत्वावधान में 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आंबेडकर सर्कल नीमच पर ध्वजारोहण किया जाएगा। आयोजक मंडल के अमर सिंह, मुकेश कदम, मनोहर अंब ने बताया कि 26 जनवरी को प्रातः 8.45 बजे आंबेडकर सर्कल पर पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार द्वारा ध्वज फहराया जाएगा।
अजा समन्वय परिषद के राष्ट्रीय महासचिव प्रभुलाल चंदेल की अध्यक्षता में होने वाले ध्वजारोहण समारोह में अतिथि के रूप में मप्र कांग्रेस कमेटी भोपाल के प्रदेश सचिव उमराव सिंह गुर्जर, अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष महेश वीरवाल, जिला जनपद सदस्य तरूण बाहेती, अजाक्स के जिलाध्यक्ष आरपी मेघवाल, पूर्व डीएसपी रवि सिंह अंब, पूर्व जिला जनपद सदस्य मधु बंसल, कार्यकारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कालरा, नपा पार्षद योगेश प्रजापति, समाजसेवी भानुमति अंब, पार्षद ज्योति विशाल यादव, अंजना राकेश सोनकर, कविता मोनू लोक्स, समाजसेवी जावेद दुर्रानी सहित अन्य मौजूद रहेंगे।