BREAKING NEWS
KHABAR : पोलाय खुर्द से सुंदरगढ़ महाकाल मंदिर तक 20.. <<     पिपोरा गांव में दर्दनाक घटना: जहरीला पदार्थ.. <<     KHABAR : बामनिया पहुंची संत रविदास महाराज की कलश.. <<     देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के कड़े.. <<     कसरावद में जय महाकाल कावड़ यात्रा का भव्य.. <<     “दतिया में रविवार को बनेगा पार्थिव शिवलिंग,.. <<     नेवरी में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के.. <<     KHABAR : बीजेपी को लगा झटका, 25 कार्यकर्ता कांग्रेस.. <<     KHABAR : लोधी समाज में युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी,.. <<     KHABAR : पानी-पानी हुआ जिला अस्पताल, मरीजों ने खुद.. <<     सोनकच्छ में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का.. <<     देवास पुलिस का बड़ा धमाका,ढाबे पर खाना खा रहा.. <<     REPORT : समय पर उपचार से बची गाय और गर्भस्थ बछड़े की.. <<     KHABAR : इंदिरा सागर डूब प्रभावित किसानों ने किया.. <<     NEWS : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर स्क्रीनिंग.. <<     BIG NEWS : फर्जी ‘आर्मी जवान’ की खुली पोल, सेना की.. <<     KHABAR : 12 घंटे में ट्रक चोरी का खुलासा, राजस्थान के.. <<     KHABAR : पालक संघ ने केंद्रीय विद्यालय में रोपे 101.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2023, 4:09 pm
KHABAR : कल्पवृक्ष धाम खेड़ा में भागवत कथा के दौरान रक्तदान और नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 31 लोगो ने किया रक्तदान, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। पंडित श्री विष्णु नारायण के मुखारबिंद से कल्पवृक्ष धाम खेड़ा सीतामऊ में आयोजित सात दिवसीय कथा का समापन हुआ। जिसमें कथा के साथ-साथ  स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान-शिविर व नेत्र-परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। 

पुलिस आरक्षक माया शर्मा राजकुमार सोनी सेवा संस्था और गौ अमृत सेवा संस्था द्वारा भागवत कथा पांडाल में स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग दो हजार लोगो का स्वास्थ्य एवं नेत्र परिक्षण किया गया। नेत्र परीक्षण के लिए आई हॉस्पिटल से डॉ विक्रांत भावसार, डॉ सुनील  कनेसरिया व उनके स्टाफ द्वारा सेवाए दी गई। डॉक्टरों द्वारा 56 लोगों को मोतियाबिंद हेतू चयनित किया गया। जिनका निशुल्क ऑपरेशन विक्रांत हॉस्पिटल मन्दसौर में किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर में पमनानी हॉस्पिटल से डॉ सुरेश पमनानी, डाॅ यश पामेचा व डाॅ त्रिशांक धाकड़, डाॅ भूपेंद्र पाटीदार, डाॅ आशनी कश्यप, एमआर शोभित चंसोरिया, नर्सिंग स्टाफ, पीरूलाल मीना, उमा प्रजापत, सोनू चौहान ने अपनी सेवाएं दी। 

भागवत कथा पंडाल में रक्तदान शिविर मे 31 लोगों नें रक्तदान किया व 80 लोगों नें जरूरत पड़ने पर रक्तदान हेतु अपना नंबर रजिस्टर करवाया। जिला चिकित्सालय मंदसौर द्वारा ब्लड कलेक्शन किया गया। शिविर में डॉक्टर सौरभ शर्मा ब्लड बैंक ऑफिसर, रामगोपाल पाटीदार ब्लड बैंक परामर्शदाता, गजेंद्र सिंह सिसौदिया लैब टेक्नीशियन, ललित परमार बीटी वेन सहायक, थान सिंह धावरी ब्लड वाहन चालक, निरंजन माथुर ब्लड वाहन सहायक आदि उपस्थित थे। यह जानकारी राजकुमार सोनी सेवा संस्था के जिलाध्यक्ष नितिन सोनी द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE