BREAKING NEWS
KHABAR : पोलाय खुर्द से सुंदरगढ़ महाकाल मंदिर तक 20.. <<     पिपोरा गांव में दर्दनाक घटना: जहरीला पदार्थ.. <<     KHABAR : बामनिया पहुंची संत रविदास महाराज की कलश.. <<     देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के कड़े.. <<     कसरावद में जय महाकाल कावड़ यात्रा का भव्य.. <<     “दतिया में रविवार को बनेगा पार्थिव शिवलिंग,.. <<     नेवरी में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के.. <<     KHABAR : बीजेपी को लगा झटका, 25 कार्यकर्ता कांग्रेस.. <<     KHABAR : लोधी समाज में युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी,.. <<     KHABAR : पानी-पानी हुआ जिला अस्पताल, मरीजों ने खुद.. <<     सोनकच्छ में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का.. <<     देवास पुलिस का बड़ा धमाका,ढाबे पर खाना खा रहा.. <<     REPORT : समय पर उपचार से बची गाय और गर्भस्थ बछड़े की.. <<     KHABAR : इंदिरा सागर डूब प्रभावित किसानों ने किया.. <<     NEWS : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर स्क्रीनिंग.. <<     BIG NEWS : फर्जी ‘आर्मी जवान’ की खुली पोल, सेना की.. <<     KHABAR : 12 घंटे में ट्रक चोरी का खुलासा, राजस्थान के.. <<     KHABAR : पालक संघ ने केंद्रीय विद्यालय में रोपे 101.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2023, 6:52 pm
BIG NEWS : 07 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 23 जनवरी से, शिखर कलश स्थापना के साथ होंगे धार्मिक अनुष्ठान, वॉइस ऑफ एमपी के चैनल पर होगा सीधा प्रसारण, पढ़े खबर  

Share On:-

जीरन। तहसील के गांव पिराना में श्रीमद भागवत कथा एवं पंचकुण्डात्मक श्री देवनारायण मारुती महायज्ञ का भव्य आयोजन 23 जनवरी से होने जा रहा है। कथा का वाचन गुरुदेव गौभक्त पं भीमाशंकर शास्त्री (धारियाखेड़ी वाले) के मुखारविंद से होगा। साथ ही पंचकुण्डात्मक श्री देवनारायण मारुती महायज्ञ यज्ञाचार्य पं सुनील शर्मा नाहरगढ़, मंदसौर द्वारा सम्पादित होगा। 

आयोजन समिति ने बताया कि 23 जनवरी सोमवार को गणपति स्थापना एवं कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी जिसमे प्रतिदिन अलग अलग धार्मिक कार्यक्रम होगें। वहीं 27 जनवरी शिखर पर कलश प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। 29 जनवरी रविवार को पूर्ण आहुती, महाआरती एवं महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन होगा। भागवत कथा का समय प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से हरि ईच्छा तक होगा। 

इस सम्पूर्ण 7 दिवसीय धार्मिक आयोजन का वॉइस ऑफ एमपी के चैनल पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। 
आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी भक्तों से निवेदन किया है कि तन-मन-धन से सहयोग प्रदान कर पुण्य लाभ ले।    

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE