मनोहर थाना। गौ कथा कृपा के दौरान दानदाताओं ने गौशाला के लिए अपने स्वयं की जमीन गौ माता के नाम किया। मनोहर थाना क्षेत्र के घड़ावली गांव में घड़ावली निवासी गौ सेवक मांगीलाल लोधा ने अपने स्वयं की 2 बीघा जमीन गौ माता की गौशाला के नाम की तथा अनेक दानदाताओं ने भी गौमाता के चारे के लिए राशि तथा चारे की घोषणा की।
गौ कथा कृपा के तृतीय दिवस में 31 वर्षीय गौ पर्यावरण चेतना पदयात्रा के प्रणेता राष्ट्रीय युवा क्रांतिकारी गो भैरव उपासक गुरुदेव भगवान का प्रवचन के दौरान आशीर्वचन मिला। जिसमें उन्होंने गौ माता की महिमा का वर्णन किया तथा गौमाता ही सब तीर्थों का तीर्थ है। साथ ही उन्होंने बताया कि चार धाम की यात्रा ना करके आप अपने घर में दो-दो गो माता पाले और गौ माता की सेवा करें तो आपको भगवान की प्राप्ति हो सकती है और उन्होंने बताया कि कण-कण में ईश्वर का वास है तथा मनुष्य को जीवन में हर क्षण प्रभु का स्मरण करना चाहिए।
साथ ही गो कथा प्रवक्ता साध्वी आराधना गोपाल दीदी द्वारा भी मनुष्य जीवन में गौमाता का महत्व बताया।