नीमच । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भारतीय सुभाष सेना नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्मोत्सव दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत 23 व 26 जनवरी को बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाएंगी।
सेना के वाटिका संयोजक नवीन कुमार अग्रवाल ने जानकारी में बताया की भारतीय सुभाष सेना नीमच में प्रतिवर्ष नेताजी का जन्म उत्सव भव्य आयोजन कर मनाती है। इस वर्ष भी नेताजी का जन्मोत्सव 23 व 26 जनवरी को बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जावेंगा। 23 जनवरी को गरिमामय रूप से सुभाष वाटिका फव्वारा चौक पर सभी आमंत्रित गणमान्य नागरिको एवं सुभाश सेना के पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों द्वारा सेना का झंडावंदन कर दो दिवसीय कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया जावेंगा। जिसमे प्रमुख वक्ता के रूप में प्रकाश चंद शर्मा सेवानिवृत व्याख्याता केंद्रीय विद्यालय नीमच द्वारा नेताजी के जीवन पर आज के परिदृश्य में प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किये जावेंगे।
दूसरी कड़ी में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेताजी सुभाषचंद्र बॉस की प्रपोत्री राजश्री चौधरी मुख्य अतिथि द्वारा झंडावंदन किया जावेंगा। ततपश्चयात आमंत्रित प्रमुख वक्ताओं में डॉ प्रो शंकरलाल गोयल एवं डॉ सुरेन्द्रसिंह शक्तावत द्वारा नेताजी के अनछुवे पहुलओं पर अपने अपने विचार व्यक्त किये जांवेगे। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में मुख्य अतिथि के उदबोधन के उपरांत सेना के कर्मठ साथियो का एवं दो सामाजिक संस्थाओ का सम्मान किया जावेंगा।
भारतीय सुभाश सेना के सभी सदस्यों ने आम जन से निवेदन किया है कि उपरोक्त दो दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम में अपनी अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज करवाकर सबके लाडले नेताजी का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाए।