मनोहर थाना। सनातन धर्म रक्षक समिति व महाराणा प्रताप जयंती उत्सव समिति के तत्वाधान में हिंदुआ सूरज मेवाड़ रतन महाराणा प्रताप की 426 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमे मुख्य वक्ता अत्रि चौहान ने महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रकाश डाला व सभी के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में समिति के सुभांशु राजपूत, राजेन्द्र सिंह, रोहित सिकरवार, अनुज रजक, रूपेश महावर, सोनू महावर, चेतन सिंह, जीवन साहू, अभिषेक सोनी, अभिषेक साहू, राजवीर राजपूत, अमित सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।