भवानीमंडी। नगर के प्रमुख चिकित्सक डॉ जेके अरोड़ा द्वारा अपनी चिकित्सकीय सेवाओं के 50 वर्ष पूरे किए जाने पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्योग एवं व्यापार मंच के सदस्यों ने जेके हॉस्पिटल पहुंचकर डॉक्टर जेके अरोड़ा का शाल, श्रीफल और माला पहनाकर स्वागत किया, बधाई दी एवं लंबी आयु की कामना की।
इस अवसर पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष नरेश माधवानी, प्रदेश महामंत्री सोनू होरा, जिला अध्यक्ष कमल सुरेका, जिला महामंत्री कमलेश दलाल, जिला उपाध्यक्ष नानकराम आहूजा एवं कन्हैयालाल कुमार खुराना उपस्थित रहे।
उद्योग व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष नरेश माधवानी ने बताया कि भवानीमंडी के चिकित्सक डॉ जेके अरोड़ा समाज सेवा एवं धार्मिक कार्यो में हमेशा अग्रणी रहै है। एवं अपने मधुर स्वभाव और चिकित्सकीय कुशलता से आपने असंख्य नगरवासियों, क्षेत्रवासियों एवं गरीब और असहाय लोगों का उपचार किया है साथ ही नगर की सभी प्रमुख संस्थाओं को आपका मार्गदर्शन प्राप्त है। इसीलिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्योग एवं व्यापार मंच के सदस्यों ने अपने चिकित्सकीय सेवा कार्य के 50 वर्ष पूरे होने पर आपका स्वागत एवं सम्मान किया है।