शाजापुर। कालापीपल तहसील के ग्राम भैंसाया गढ़ा में राड़ी वाले सरकार की कथा का श्रीगणेश हुआ। जिसमे माता बहनों द्वारा गंगोड़िया भरकर लाया गया और महिलाएं भगवान के भजनों पर मंत्रमुग्ध हो थिरकती नजर आयी। इस आयोजन में हजारों की संख्या में ग्रामीण जनो ने राड़ी वाले सरकार के यहां हाजिरी दी। राजगढ़ जिले के कान्हा भाट के मुखारविंद से कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगा।
समिति के दिनेश मेवाड़ा ने बताया कि जब से गांव स्थापित हुआ है तब से भगवान देवनारायण, जो कि भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं, ने आपदाओं के समय मे सभी की रक्षा की है। वर्ष में एक बार छठ के दिन यहां यह आयोजन होता है जिसमे गांव के सभी लोग शामिल होते हैं
सरपंच प्रतिनिधि लखन सिंह वाघेला के साथ गांव के लोग मौजूद रहे। उक्त संगीतमयी कथा 28 जनवरी को समाप्त होगी और उसी दिन महाआरती और भंडारे का आयोजन होगा।