चित्तौड़गढ़। मेवाड़ मुकुट वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि पर हिंदू जागरण मंच, चित्तौड़गढ़ ने पुष्पांजलि अर्पित कर स्मरण किया। जिला मीडिया प्रभारी उमेश अजमेरा ने बताया कि गुरूवार 19 जनवरी सायं महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि पर हिंदू जागरण मंच द्वारा गांधी नगर स्थित बालाजी कुश्ती-जुड़ो प्रशिक्षण संस्थान में पुष्पांजलि अर्पित कर महाराणा प्रताप का स्मरण किया गया।
जिला संयोजक राजकुमार कुमावत, जिला सम्पर्क प्रमुख मनोज साहू, बालाजी व्यायाम शाला संचालक व प्रशिक्षक कमलेश गुर्जर, मंच जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार माली, नगर संयोजक गोपाल छीपा, सह संयोजक अशोक चौहान, शौर्य छीपा, राहुल सोनी, दिलीप छीपा, बालाजी व्यायाम शाला के पहलवान रणवीर सिंह राणा, दीपक गुर्जर, यश प्रताप सिंह राठौड़, वंश प्रताप सिंह राठौड़, भावेश खत्री, मनन खत्री, बंशीलाल रायका, रणवीर सिंह राठौड़, देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।