BREAKING NEWS
KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2023, 7:15 pm
BIG NEWS : नीमच तैराकी का बल्ले-बल्ले, खेलों इंडिया मे सिद्धांत को सिल्वर, जिले का नाम किया रोशन, खेल प्रेमियों में खुशी की लहर, जनप्रतिनिधियों सहित समाजसेवियों ने दी बधाई, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। खेलों इंडिया युथ गेम्स आल इंडिया 2023 जो की भोपाल में आयोजित हो रही है। जहां आज दिनांक 09 फरवरी को तैराकी के दूसरे दिन नीमच का स्टार खिलाड़ी सिद्धांत सिंह पिता गोपाल सिंह ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक में अपना बेस्ट टाइमिंग  00.27.86 निकालते हुए मध्यप्रदेश के नाम सिल्वर मैडल किया। यह खबर सुनते ही खिलाड़ी और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। 

वाटर स्पोर्ट्स एवं फिजिकल एजुकेशन ऑफ इंडिया नीमच मेंटर प्रभु मूलचंदानी ने बताया कि खेलों इंडिया में देश के टॉप 16 खिलाड़ी और नेशनल मैडलिस्ट का सिलेक्शन होता है उनके बीच से नीमच का खिलाड़ी मैडल जीत लाता है, यह नीमच के लिए गौरव और सम्मान का दिन है। सुबह टॉप 16 खिलाड़ियों मे टॉप 8 में अपनी जगह बनाई और फाइनल में पहुंचे सिद्धांत ने शाम को सिल्वर मैडल पर कब्ज़ा कर लिया। फाइनल मे 00.1 सेकण्ड में बीच खिलाड़ीयों का रिजल्ट देखने लायक़ रेस थी, एक पलक झपकने जितने समय में सिद्धांत ने मैडल लपका। जादोंन परिवार के घर खुशी का माहौल है। मूलचंदानी ने बताया कि खेलों इंडिया कैम्प शिशुकुंज स्कूल इंदौर मे पिछले एक सप्ताह से ट्रेनिंग ले रहा था जहाँ सिद्धांत को बारीकिया सिखाई गई।

नीमच तैराकी कोच सुधा सोलंकी, आयुष गौड़, नीलेश घावरी, रोहित अहीर और अभिषेक अहीर ने बताया कि सिद्धांत कक्षा 10वीं स्प्रिंगवुड स्कूल का मात्र 16 वर्षीय छात्र है। यह रिजल्ट उसके द्वारा बिना एक दिन छुट्टी लिए रोज 5 घंटे की शरीर तोड़ देने वाली प्रेक्टिस और माँ संगीता और पिता गोपाल सिंह के खेल के प्रति जूनून का नतीजा है।

तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कि नीमच खेलों का शहर और फूटबाल के नाम से जाना जाता है। मगर विगत कुछ वर्षो से तैराकी नीमच की पहचान बन गया है। पिछले 3 सालो से नानक मूलचंदानी खेलों इंडिया में मैडल दे रहा था तो इस बार सिद्धांत ने लपक लिया मैडल। यह कड़ी अब रुकने वाली नहीं है। नीमच प्रशासन का सहयोग हमेशा मिलता रहा है और मिलता रहा तो नीमच में खिलाड़ियों की कमी नहीं है। आने वाली कड़ी में सिद्धांत के पीछे पीछे स्टेट की चैंपियन रही स्टेट कनकश्री धारवाल, स्तुति अग्रवाल, अश्मि कटारिया, और विकास जाटव जैसे कई खिलाड़ी लाईन में है नीमच को गौरान्वित करने के लिए। 

नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, समाज सेवी संतोष चौपड़ा, स्विम फ्लाई स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष डॉ मनीष चमड़िया, अंडर वाटर स्पोर्ट्स अध्यक्ष राजेश जायसवाल, योगेश कविश्वर, पैफ़ी अध्यक्ष नरेन्द्र कुमावत व धीरेन्द्र गेहलोत, तैराकी संघ और स्प्रिंगवुड स्कूल परिवार ने सिद्धांत और परिवार को बधाईया और शुभकामनाएं दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE