BREAKING NEWS
KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2023, 12:11 pm
KHABAR : मध्य प्रदेश को एक और गोल्ड मिला, देवेंद्र पाटीदार ने किया स्वर्ण पदक अपने नाम, आज आयोजित होगी अवार्ड सेरेमनी, पढ़े खबर

Share On:-

उज्जैन। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अन्तर्गत 09 फरवरी को आयोजित रोप की स्पर्धा में मध्य प्रदेश के देवेंद्र पाटीदार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ के राकेश कुमार वारदा को सिल्वर मेडल तथा छत्तीसगढ़ के ही संतोष सोरी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। वहीं स्पर्धा पोल में महाराष्ट्र की तनश्री सुरेश जाधव को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ। वहीं मध्य प्रदेश की सिद्धि गुप्ता को सिल्वर मेडल तथा तमिलनाड़ु की पवित्रा को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

रोप की स्पर्धा में मध्य प्रदेश के देवेंद्र पाटीदार ने इंडिविजुअल वर्ग में कुल 8.70 का स्कोर बनाया और स्पर्धा में प्रथम स्थान पर रहने के कारण उन्हें गोल्ड मेडल मिला। छत्तीसगढ़ के राकेश कुमार वारदा ने कुल 8.50 का स्कोर किया और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। छत्तीसगढ़ के ही संतोष सोरी ने कुल 8.30 का स्कोर किया और उन्हें स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त हुआ। वहीं इंडिविजुअल पोल की स्पर्धा में महाराष्ट्र की तनश्री सुरेश जाधव ने कुल 8.80 का स्कोर प्राप्त किया और उन्हें गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ। मध्य प्रदेश की सिद्धि गुप्ता ने 8.75 का स्कोर कर सिल्वर मेडल जीता तथा तमिलनाड़ु की पवित्रा ने 8.70 का स्कोर कर कांस्य पदक पर कब्जा किया।

वहीं 08 फरवरी आयोजित इंडिविजुअल ऑलराउण्ड फायनल में महाराष्ट्र की समीक्षा विजय सुरडकर ने रोप में 8.35, पोल में 9 पाइंट प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। मध्य प्रदेश की सिद्धि गुप्ता ने रोप में 8.35 एवं पोल में 8.95 का स्कोर प्राप्त कर कुल 17.30 का स्कोर बनाया। उन्हें प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल मिला। सिद्धि गुप्ता को अब तक दो सिल्वर मेडल प्राप्त हो चुके हैं। महाराष्ट्र की तनश्री सुरेश जाधव ने रोप में 8.30 एवं पोल में 8.90 का स्कोर प्राप्त कर कुल 17.20 का स्कोर बनाया और उन्हें कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE