BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2023, 3:08 pm
KHABAR : पंडित उपाध्याय की पुण्यतिथि पर जावद भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर किया याद, पढ़े रूपेश जोशी की खबर 

Share On:-

जावद। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे, जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे, जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। उक्त विचार केबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक ओम प्रकाश सकलेचा ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कहे। 

भाजपा कार्यालय मंत्री आशीष अग्रवाल के अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, जावद जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा, जावद मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोरव तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष सोहन माली, उपाध्यक्ष सुचित सोनी, भाजपा नगर अध्यक्ष केलाश प्रजापत, सांसद प्रतिदिन मुकेश चोपडा, पुर्व सोसायटी अध्यक्ष अमृतलाल चोधरी एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्कल बस स्टेंड जावद पर 11 फरवरी प्रातः 11 बजे पंडित उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर समस्त भाजपा पदाधिकारी, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE