BREAKING NEWS
KHABAR : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : शराब तस्करों को पकड़ने पहुंचे खातेगांव.. <<     KHABAR : इंदौर में आरएसएस की तीन दिनी बैठक, डॉ. मोहन.. <<     मनासा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’.. <<     VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2023, 3:40 pm
KHABAR : मोरवन में दो दिवसीय अखिल भारतीय शुटिंग बाल ओपन प्रतियोगिता, जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ, पढ़े आशीष बैरागी की खबर 

Share On:-

मोरवन। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार सकलेचा की स्मृति में भरत जाट मित्र मंडल व युवराज क्लब मोरवन द्वारा दो दिवसिय ओपन शुटिंग बाल प्रतियोगिता आज सुबह 11 बजे शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, भाजपा जिला मंत्री दिनेश अहीर, भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़, किसान मोर्चा जिला महामंत्री रामनारायण राठोर, भाजपा युवा नेता राकेश जाट ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों ने मैदान में पहुंचकर एक दूसरे का परिचय कर खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत सत्कार विधायक प्रतिनिधि भरत जाट व विमल जैन ने किया। 

प्रतियोगिता का पहला मैच गंगानगर व हनुमानगड़ के बीच हुआ, जिसने गंगानगर विजय रही। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश की सभी ख्यातनाम टीमें लगभग मोरवन पहुंच चुकी है। कल रविवार को सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले जाएंगे। प्रथम पुरुस्कार 31000 रु, द्वितीय पुरुस्कार 21000 रु, तृतीय पुरुस्कार 15000 रु, चतुर्थ पुरुस्कार 7000 रु व ट्रॉफी सहित आकर्षक पुरुस्कार दिए जाएंगे।

शूटिंग बाल प्रतियोगिता देखने दूरदराज से पहुंच रहे हैं दर्शक-

मोरवन में आयोजित शूटिंग बाल प्रतियोगिता को देखने के लिए जिले सहित प्रदेश के खेल प्रेमी सैकड़ों की संख्या में मोरवन पहुंच रहे है। आज शुभारंभ पर सैकड़ो की संख्या में दर्शक मैदान में देखे गए। युवराज क्लब के अध्यक्ष विमल जैन ने बताया कि मोरवन में यह आठवीं प्रतियोगिता है। प्रतिवर्ष मोरवन में संभाग का सबसे बड़ा आयोजन होता है, जिसे देखने दूरदराज से खेल प्रेमी मोरवन आते है। कल सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेला जाएगा जिसे देखने हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहेंगे।

दर्शको के लिए नि:शुल्क भोजन व्यवस्था-

स्वर्गिय जयराम जाट, स्वर्गीय खेमराज जाट व स्वर्गीय शिवलाल जाट की स्मृति में जाट परिवार द्वारा शूटिंग बाल प्रतियोगिता देखने आ रहे दर्शको के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। कांग्रेस नेता मनोहर जाट ने बताया की बड़े हर्ष का विषय है कि मोरवन जैसे छोटे गांव में प्रतिवर्ष इतना बड़ा आयोजन होता है। यह शूटिंग बाल प्रतियोगिता राज्यस्तरीय प्रतियोगिता है जिसे देखने जिले सहित प्रदेश से हजारों की संख्या में दर्शक मोरवन पहुंच रहे है। दर्शकों के खाने-पीने ठहरने  संबंधित कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है। निशुल्क भोजन सहित ठहरने की उत्तम व्यवस्था की गई है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE