BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<     खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2023, 4:14 pm
GYAPAN : आम आदमी पार्टी ने जनहित की मांगों को लेकर सौंपा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन, दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। आम आदमी पार्टी की ओर से जनहित मांगों को लेकर राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आप के राष्ट्रीय संयोजक, मुख्य्मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एसडीएम पवन बारिया को ज्ञापन सौंपा। आम आदमी पार्टी के रमेश गुर्जर ने बताया कि 100 एकड़ से अधिक चेनपुरिया (रावलीकुई) गांव की भूमि पर वन विभाग द्वारा अवैध तरीके से कब्जा किया जा रहा है, जिसे रोककर गांव के राजस्व नक्षे के अनुसार गांव की भूमि अधिग्रहण खाली करवाया जाकर गांव को सौंपने, ग्राम पंचायत खिमाला के किसानों की भूमि पर धोखाधड़ी कर कुछ नेताओं, दलालों, भूमाफियाओं द्वारा 10 से 20 हजार रूपए प्रति एकड़ हड़प ली। इन किसानों को न्याय दिलाने के लिए धोखाधड़ी 420 में कार्यवाही कर उन किसानों को उनकी भूमि का पूरा दाम मिले। गांधीसागर बांध स्थापन से अतिक्रमण भूमि पर 30 प्रतिशत किसान खेती करते आ रहे हैं, जिनका दंड राजस्व विभाग द्वारा दंड रसीद काटी गई ऐसे लोगों को खेती हेतु पट्टे के लिए आज़ादी से लेकर गांधी सागर बांध स्थापना से लेकर डूब में गए गांव के लोगों मकान हेतु भूमी पट्टे वितरित किए जाए। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों में किसी को एक क़िस्त, किसी को दो, किसी को चौथी किस्त कई समय से नहीं दी जा कर लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं जिन हितग्राहियों के नाम काटे गए उन्हें दोबारा जोड़ कर आवास दिए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय पार्टी के उदयराम चौहान, बाबूलाल दीवान, कन्हैयालाल नायक एवं अन्य कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE